एक्सप्लोरर

PM मोदी ने वर्चुअल किया मेरठ में ESI हॉस्पिटल का शिलान्यास, 148 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

UP News:  पीएम नरेंद्र मोदी ने मेरठ में ईएसआई हॉस्पिटल का वर्चुअल शिलान्यास किया. इसके निर्माण में 148 करोड़ रुपये की लागत लगेगी और डेढ़ साल में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है.

Meerut News: धनतेरस का दिन मेरठ के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया. पीएम नरेंद्र मोदी ने मेरठ में ईएसआई हॉस्पिटल का वर्चुअल शिलान्यास किया. मेरठ के लिए इसे बड़ी सौगात माना जा रहा है. इस हॉस्पिटल के निर्माण के लिए लंबे समय से प्रयास चल रहे थे और आखिरकार उन प्रयासों को सफलता मिल ही गई. इसका निर्माण भी जल्द से जल्द पूरा करने की तैयारी है. कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे. इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अयोध्या को लेकर भी बड़ी अपील कर डाली.

मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में मार्शल पिच पर ईएसआई हॉस्पिटल का शिलान्यास हो गया. पीएम मोदी ने इसका वर्चुअल शिलान्यास किया. हालांकि इससे पहले ही सीएम योगी मेरठ पहुंच गए थे. उन्होंने पीएम मोदी के इस कार्यक्रम की तैयारियां देखी और तमाम जनप्रतिनिधियों से बात की. पीएम मोदी ने वर्चुअल शुभारंभ किया तो पूरा कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. धनतेरस के दिन इस बड़ी सौगात मिलने के लिए बड़े मायने हैं.

डेढ़ साल में काम होगा पूरा, कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
मेरठ में 100 बेड के ईएसआई हॉस्पिटल का निर्माण करीब डेढ़ साल में पूरा होगा. इसके निर्माण पर करीब 148 करोड़ रूपये खर्च होंगे. इस हॉस्पिटल का निर्माण होने के बाद करीब ढाई लाख से ज्यादा कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा. इस ईएसआई हॉस्पिटल के निर्माण को लेकर सांसद अरूण गोविल ने भी चिट्ठी लिखी थी. कैंट विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक अमित अग्रवाल भी लगातार इसके लिए प्रयास कर रहे थे.

कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि रामललाल के अयोध्या में विराजमान होने के बाद ये पहला आयोजन है और मुझे अयोध्या में धाम रहना है. उन्होंने लोगों से अपील की अपने घरों में भी इस खुशी में दिए जलाएं और खुशियां मनाएं. मेरठ में 100 बेड के ईएसआई हॉस्पिटल को लेकर मेरठ लोकसभा सांसद अरूण गोविल ने कहा कि सपने देखने चाहिए और सपने पूरे होते हैं. हमारी किसमत अच्छी है कि पीएम मोदी ने शिलान्यास किया और सीएम योगी आए. मैने ईएसआई के मेडिकल कॉलेज भी मांगा है.

विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि 148 करोड़ की लागत से इसका निर्माण होगा, आम आदमी 10 रूपये की पर्ची से अपना इलाज करा सकता है और ढाई लाख से ज्यादा कर्मचारियों को लाभ मिलेगा. मेडिकल और जिला अस्पताल दूर थे, लेकिन अब आसानी से इलाज होगा. एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि आज का दिन शुभ है और शुभ दिन मेरठ को बड़ी सौगात दी गई है, जिसका सभी को फायदा होगा.

ये भी पढे़ं: UPPRPB Answer Key जारी, फॉलो करें ये पांच स्टेप्स, यहां मिलेगी आपको कुंजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव से पहले सपा के इस सांसद पर शिकंजा कसेगी योगी सरकार? रिपोर्ट में आया नाम
यूपी चुनाव से पहले सपा के इस सांसद पर शिकंजा कसेगी योगी सरकार? रिपोर्ट में आया नाम
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
PDA बयान पर घिरे अखिलेश यादव, डिप्टी CM ब्रजेश-केशव ने दिया करारा जवाब
PDA बयान पर घिरे अखिलेश यादव, डिप्टी CM ब्रजेश-केशव ने दिया करारा जवाब

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget