एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने टोक्यो पैरालंपिक खिलाड़ियों से की मुलाकात, नोएडा के डीएम बोले- हमारा मनोबल बढ़ा

पीएम मोदी ने टोक्यो पैरालंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों से खास मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया. मुलाकात के बाद नोएडा के डीएम ने एबीपी गंगा से खास बातचीत की.

Tokyo Paralympics: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सभी टोक्यो पैरालंपिक खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया. इन खिलाड़ियों में नोएडा के जिलाधिकारी और पैरालंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले सुहास एलवाई भी शामिल थे. प्रधानमंत्री से मुलाकात करने के बाद एबीपी गंगा से सुहास एलवाई से खास बातचीत की. 

सुहास एलवाई ने बातचीत के दौरान बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी पैराओलंपिक खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और कहा कि आप पर देश को गर्व है. प्रधानमंत्री मोदी की ओर से प्रोत्साहन मिलने से खिलाड़ी काफी ज्यादा उत्साहित हैं और उनका कहना है कि देश के प्रधानमंत्री से सम्मान मिलना उनके लिए गोल्ड मेडल जीतने जैसा है.

पैरालंपिक खिलाड़ी सुहास एलवाई ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन टोक्यो जाने से पहले किया था, वो पल हर खिलाड़ी आज भी याद करता है. उन्होंने कहा कि यही वजह रही कि पीएम मोदी से सम्मान मिलने के कारण खिलाड़ियों का खेल में काफी मनोबल बढ़ा था.

एबीपी गंगा से खास बातचीत के दौरान सुहास एलवाई ने कहा कि प्रधानमंत्री से उन की मुलाकात उनके लिए एक यादगार मुलाकात है क्योंकि उन्होंने प्रधानमंत्री से अपने मेडल पर ऑटोग्राफ भी लिया. साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को अपना ऑटोग्राफ किया हुआ एक बैटमिंटन भी भेंट किया.

प्रधानमंत्री ने हर खिलाड़ी से व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात की उनका हाल जाना और उसके कंधे पर हाथ रखकर उसका उत्साहवर्धन किया. इसके साथ ही भविष्य में और बेहतर करने की प्रेरणा दी. सुहास एलवाई ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया है, वह खिलाड़ियों के लिए काफी प्रेरणादायक साबित हुआ. उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्होंने मेडल जीता उनके पास सबसे पहला फोन देश के प्रधानमंत्री का पहुंचा और वहां मौजूद विदेशी खिलाड़ियों ने जब उनसे पूछा कि किसका फोन था, उन्होंने कहा हमारे देश के प्रधानमंत्री ने हमें शुभकामनाएं देने के लिए फोन किया था. इस पर वहां मौजूद खिलाड़ी इसे झूठ समझकर हंसने लगे. उन्होंने कहा कि यही बातें दर्शाती हैं कि देश के प्रधानमंत्री देश और खिलाड़ियों को लेकर कितने संवेदनशील हैं. प्रधानमंत्री से यह मुलाकात उनके लिए किसी सुहाने पल से कम नहीं है.

इसे भी पढ़ेंः

Gyanvapi Mosque Case: ज्ञानवापी मस्जिद पर HC का बड़ा आदेश, ASI के सर्वेक्षण पर लगाई रोक

UP Health Department: यूपी के इस जिलें में अलर्ट मोड पर है स्वास्थ्य विभाग, डेंगू के लक्षण मिलने पर किया जा रहा है ये काम

यह भी देखेंः

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में 10वीं की छात्रा से हैवानियत, बंधक बनाकर किया गैंगरेप
महोबा में 10वीं की छात्रा से हैवानियत, बंधक बनाकर किया गैंगरेप
सहारा इंडिया के खिलाफ मामला होगा दर्ज, कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
सहारा इंडिया के खिलाफ मामला होगा दर्ज, कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
राम मंदिर में VIP दर्शन और खजाना संभालने वाले कर्मचारी हटे, शिकायत पर एक्शन
राम मंदिर में VIP दर्शन और खजाना संभालने वाले कर्मचारी हटे, शिकायत पर एक्शन
'गजब मसखरे हैं महाराज आप...', अखिलेश के इस दावे पर बोले ओम प्रकाश राजभर
'गजब मसखरे हैं महाराज आप...', अखिलेश के इस दावे पर बोले ओम प्रकाश राजभर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget