एक्सप्लोरर

कोरोना के खिलाफ संघर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की 40 खिलाड़ियों से बात...सचिन, गांगुली समेत कई हस्तियां रहीं मौजूद

कोरोना महामारी से जूझ रहे देश का हौसला पीएम मोदी लगातार बढ़ा रहे हैं। ऐसे संकट के काल में पीएम ने सभी के सहयोग की अपेक्षा की है

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना संक्रमण के संकट से निपटने के लिये जनता से लगातार संवाद कर रहे हैं। इस कड़ी में उन्होंने आज अलग-अलग खेल के क्षेत्रों जुड़े 40 धुरंधर खिलाड़ियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिये बात की। इनमें महान क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली व बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु जैसी हस्तियां शामिल थीं। पीएम ने इन खिलाड़ियों के जरिए देश की जनता से लॉक डाउन का सख्ती से पालन करने की अपील करने को कहा।

हालांकि इससे पहले भी प्रधानमंत्री अलग-अलग क्षेत्र के लोगों से इस तरह बातचीत कर चुके हैं, ताकि ये रोल मॉडल ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोविड-19 जैसी खतरनाक बीमारी के प्रति जागरूक कर सके।

पीएम मोदी ने टॉप 40 खिलाड़ियों से दोपहर करीब सवा 11 बजे से पौने 12 बजे तक बात की। इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ के अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधू, पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और स्प्रिंटर हिमा दास जैसे 40 बड़े खिलाड़ियों से बात की।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में लॉक डाउन के बीच आज एक वीडियो संदेश जारी किया। इस संदेश के माध्यम से उन्होंने जनता की शक्ति का आभार जताया और सोशल डिस्टेंसिंग की अहमियत की बात की। अपने संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि इस रविवार 5 अप्रैल को रात 9 बजे घर की सभी लाइटें बंद करके 9 मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाएं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget