एक्सप्लोरर

President Election: यूपी में गरमाई सियासत, यशवंत सिन्हा के 'ISI' वाले बयान के बहाने BJP ने अखिलेश पर साधा निशाना, अब सपा ने दिया ये जवाब

India Presidential Election: राष्ट्रपति चुनाव के तहत आगामी 18 जुलाई को मतदान होगा. 403 सदस्यीय विधानसभा में मतदान की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

Presidential Election 2022: उत्तर प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) और ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने शुक्रवार को राष्ट्रपति पद चुनाव में विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्‍हा (Yashwant Sinha) को समर्थन देने की घोषणा करने वाली समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर निशाना साधा. उन्होंने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को आईएसआई (ISI पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी)का एजेंट बताने वाले सिन्हा के कथित पुराने बयान का हवाला देते हुए अखिलेश यादव से जवाब मांगा.

दूसरी ओर, सपा ने पलटवार करते हुए दोनों उप मुख्यमंत्रियों को 'प्रचारजीवी' करार दिया. पार्टी ने सवाल किया कि आपकी पार्टी (BJP)और आपकी पार्टी के नेताओं का देश के स्वतंत्रता आंदोलन में क्या योगदान रहा है. उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को अखबार की एक पुरानी कतरन की तस्वीर ट्विटर पर साझा की, जिसमें यशवंत सिन्‍हा का बयान छपा है और उसमें सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को सिन्‍हा द्वारा कथित तौर पर ‘‘आईएसआई का एजेंट’’ कहा गया है.

शुक्रवार की शाम केशव प्रसाद मौर्य ने अंग्रेजी के एक अखबार की '' मुलायम इज एन आईएसआई एजेंट'' शीर्षक की खबर ट्विटर पर साझा की, जिसमें यह आरोप यशवंत सिन्‍हा द्वारा लगाया गया है. मौर्य ने इस खबर को साझा करते हुए ट्वीट किया, '' सपा अध्यक्ष श्री अखिलेश जी यादव जिन्हें आप राष्ट्रपति पद के लिए समर्थन दे रहे हैं, श्री मुलायम सिंह यादव जी के लिए दिये बयान पर क्या कहेंगे.''

इसके कुछ घंटों बाद राज्‍य के दूसरे उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ट्विटर पर यही खबर साझा की और लिखा '' श्री मुलायम सिंह जी को आईएसआई का एजेंट बताने वाले महानुभाव का राष्‍ट्रपति पद के लिए समर्थन कर श्री अखिलेश जी ने एक बार फिर अपने व समाजवादी पार्टी के संस्कारों को प्रदेश के समक्ष उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया है.''

सपा ने दिया ये जवाब
दोनों उप मुख्यमंत्रियों की ओर से यह सवाल उठाये जाने के बाद समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया '' उत्तर प्रदेश के 'प्रचारजीवी' उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक आप ये बताइए कि आपकी पार्टी और आपकी पार्टी के नेताओं का देश के स्वतंत्रता आंदोलन में क्या योगदान रहा है.''

गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव के तहत आगामी 18 जुलाई को मतदान होगा. उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा में मतदान की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है और इस बीच राज्‍य की मुख्‍य विपक्षी समाजवादी पार्टी के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने शुक्रवार को राष्ट्रपति पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन देने की घोषणा कर दी है.

राज्‍य में सुभासपा के छह विधायक हैं. अखिलेश यादव के चाचा और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष व सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव पहले ही मुर्मू को अपना समर्थन देने की घोषणा कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

सपा से तकरार के बीच मुलायम सिंह यादव से मिलने पहुंचे ओम प्रकाश राजभर, सामने आई ये तस्वीरें

Lulu Mall Lucknow: नमाज विवाद के बाद लुलु मॉल के भीतर लगा ये पोस्टर, जानें- क्या लिखा है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
यूपी: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सवाल सुनते ही भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष, माइक हटाकर बोलीं- 'पहले जांच...'
यूपी: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सवाल सुनते ही भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष, माइक हटाकर बोलीं- 'पहले जांच...'
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget