एक्सप्लोरर

President In UP: छात्रों से बोले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, 'जॉब सीकर के बजाय जॉब क्रिएटर बनें'

President In UP: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने चार दिवसीय यूपी दौरे पर हैं. राष्ट्रपति ने गुरुवार को लखनऊ स्थित बाबा साहब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के नौवें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

President Ramnath Kovind News: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विश्वास जताया किया कि आज की युवा पीढ़ी के प्रयासों से वर्ष 2047 का भारत हर तरह के भेदभाव से मुक्त एक विकसित देश के रूप में प्रतिष्ठित होगा. कोविंद ने कहा कि युवा पीढ़ी आजादी की शताब्दी तक हिंदुस्तान में समतामूलक समाज की स्थापना के काम में सभी नौजवान अभी से जुट जाएं. राष्ट्रपति ने लखनऊ स्थित बाबा साहब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के नौवें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा, "मुझे विश्वास है कि आज की युवा पीढ़ी के प्रयासों से वर्ष 2047 का भारत हर प्रकार के भेदभाव से मुक्त होकर एक विकसित देश के रूप में प्रतिष्ठित होगा. भविष्य के भारत में न्याय, समता और बंधुत्व के संवैधानिक आदर्शों को हम पूरी तरह से अपने व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन में ढाल चुके होंगे." 

"जॉब सीकर के बजाय जॉब क्रिएटर बनें"
उन्होंने कहा, "हम एक समावेशी विश्व व्यवस्था में निर्णायक भूमिका निभा रहे होंगे. ऐसे समतामूलक और सशक्त भारत के निर्माण के लिए आप सबको आज से ही संकल्पबद्ध होकर जुटना है। मैं चाहूंगा कि आप सब भारत को विकास की ऐसी ऊंचाइयों पर लेकर जाएं जो हमारी कल्पना से भी बहुत ऊपर हो. यही बाबा साहब का सपना था और हम सबको मिलकर इसे पूरा करना होगा." कोविंद ने दीक्षांत समारोह में उपाधियां धारण करने वाले तमाम युवाओं से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान करते हुए कहा कि "आप जॉब सीकर के बजाय जॉब क्रिएटर बनें." 

राष्ट्रपति ने कहा कि भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय बाबा साहब के विचारों के अनुरूप शिक्षा के माध्यम से अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जनजातियों के समावेशी विकास की दिशा में सराहनीय योगदान दे रहा है. उन्होंने कहा कि लगभग एक वर्ष पहले राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के माध्यम से भारत को एक 'शिक्षा महाशक्ति' के रूप में स्थापित करने का अभियान शुरू किया गया है. उन्होंने कहा कि यह शिक्षा नीति 21वीं सदी की आवश्यकताओं तथा आकांक्षाओं के अनुरूप आज की युवा पीढ़ी को सक्षम बनाने में सहायक सिद्ध होगी.

कोविंद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए अनेक कदम उठाए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

Clash in BHU: देर रात छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प, जमकर हुई पत्थरबाजी, फोर्स तैनात

BJP पर भड़के सतीश चंद्र मिश्रा, बोले- राम मंदिर के नाम पर किया छलावा, ब्राह्मणों के साथ हुआ धोखा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ
'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Embed widget