एक्सप्लोरर

BJP पर भड़के सतीश चंद्र मिश्रा, बोले- राम मंदिर के नाम पर किया छलावा, ब्राह्मणों के साथ हुआ धोखा

बसपा महासचिव ने बांदा में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर भड़ास निकाली. कई मुद्दों को लेकर उन्होंने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा.

Satish Chandra Mishra Attacks on BJP: बसपा महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने बीजेपी (BJP) पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज बहकावे में आ गया है. रामलला के नाम पर वोट के साथ नोट भी लिया गया. यूपी (Uttar Pradesh) में हर जिले का हाल बेहाल है. राम मंदिर (Ram Mandir) के नाम पर अयोध्या में कुछ नहीं हुआ. बीजेपी मंदिर के नाम पर 1993 से पैसा इकट्ठा कर रही है, लेकिन वो पैसा गया कहां? 

बता दें कि बसपा नेता बांदा में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने ब्राह्मण वर्ग से 2022 में बसपा का समर्थन करने की अपील की. बसपा नेता सतीश मिश्रा ने प्रबुद्ध सम्मेलन के चौथे चरण की शुरुआत चित्रकूट से की थी जिसके बाद वे बांदा पहुंचे. उन्होंने ब्राह्मणों को साधने के लिए बीजेपी और सपा पर जमकर हमला बोला.

"उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही सरकार"
मिश्रा ने कहा कि बसपा की सरकार के समय पूरे वृन्दावन को अपनी सरकार में विकसित किया. सीवर लाइन से लेकर अस्पताल, बस अड्डा बनवाने से लेकर समग्र विकास किया. हमारी सरकार ने तब गोवर्धन मेले का आयोजन कराया जिसके बाद वहां कोई विकास नही हुआ. यही हाल काशी विश्वनाथ का है वहां भी बीजेपी ने कुछ विकास नहीं कराया. मंदिर परिसर में तोड़-फोड़ कर शिवलिंग खण्डित कर दिए. सरकार ने दो करोड़ नौकरियां देने की जगह नौकरियां खत्म करने का काम किया है. बीजेपी सरकार सिर्फ उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है.

"राम मंदिर के नाम पर छलावा"
सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अपने लोगो को चंदा लेने भेज दिया. अयोध्या में कोई पूजन नही हुआ, न नींव न भूमि केवल छलावा किया. उन्होंने कहा कि यह सरकार ब्राह्मणो का सबसे अधिक अहित करने में लगी है. विकास दुबे को फर्जी एनकाउंटर में मार दिया. न कोई मुकदमा न कोई पेशी सीधे गोली मार दी. 16 साल की नाबालिग लड़की खुशी दुबे को भी उठा ले गए, जेल में रखने के बाद रिमांड में भेज दिया, बेल नहीं होने दी, फर्जी सर्टिफिकेट लगा कर बेल खारिज करा दी.

"बसपा के समय हुआ ब्राह्मणों का उत्थान"
मिश्रा ने आगे कहा कि 2007 के पहले ब्राह्मण समाज शून्य था, लेकिन 2007 में बसपा की सरकार में ब्राह्मणो का सबसे अधिक उत्थान हुआ. ब्राह्मण समाज को फिर से जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी क्योंकि सिर्फ 16 प्रतिशत से काम नहीं चलेगा इससे 1 सीट भी नहीं जीती जा सकती. आपसी मतभेद भुलाकर दलित समाज के साथ भाईचारा बनाइये और प्रदेश में एक बार फिर मायावती की सरकार बनाइये.

ये भी पढ़ें:

President UP Visit: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दौरे का दूसरा दिन, जानें आज का कार्यक्रम

Shooting Case: तबरेज राणा को मिली जमानत, जेल से छूटने के बाद बोले- मोदी जी से परिवार के अच्छे संबंध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी ने वाल्मीकि जयंती पर लिखी पाती, कहा- 'श्रीराम को आत्मसात् करें युवा'
सीएम योगी ने वाल्मीकि जयंती पर लिखी पाती, कहा- 'श्रीराम को आत्मसात् करें युवा'
अखिलेश के 'घुसपैठिए' वाले बयान पर बवाल, हरीश रावत बोले- ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण...
अखिलेश के 'घुसपैठिए' वाले बयान पर बवाल, हरीश रावत बोले- ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण...
ओवैसी का अखिलेश पर हमला, बोले- मुस्लिमों से वोट लेते हैं, मुश्किल में साथ क्यों नहीं?
ओवैसी का अखिलेश पर हमला, बोले- मुस्लिमों से वोट लेते हैं, मुश्किल में साथ क्यों नहीं?
यूपी में फिर पलटी मारेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी
यूपी में फिर पलटी मारेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
Embed widget