एक्सप्लोरर

Yogi Adityanath Oath Ceremony: योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह को मेगा शो में बदलने की तैयारी, कार्यकर्ताओं को भी मिला न्योता

Yogi Adityanath Oath Ceremony: यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की पूरी तैयारी हो गई है. पार्टी ने प्रदेश भर से कार्यकर्ताओं को यहां आने का आग्रह किया है.

Yogi Adityanath Oath Ceremony: उत्तर प्रदेश की सत्ता में दोबारा वापसी करने वाली भारतीय जनता पार्टी सीएम योगी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को मेगा शो में तब्दील करने की तैयारी कर रही है. ये समारोह 25 मार्च को होगा जिसके लिए पूरे प्रदेश से बीजेपी कार्यकर्ता और प्रबुद्ध वर्ग के लोग लखनऊ के इकाना स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां योगी आदित्यनाथ सीएम के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे और उनके साथ मंत्रिमंडल के सदस्य भी शपथ लेंगे. 
 
बीजेपी कार्यकर्ता भी होंगे शामिल

सीएम योगी के शपथ समारोह में ब्रज क्षेत्र का संगठन भी पूरी तरह से भागीदारी करने जा रहा है. बीजेपी ने ब्रज क्षेत्र से 65 में से 53 सीटें जीती हैं. साल 2017 में 57 सीटें जीतने वाली बीजेपी ने इस बार 53 सीटें जीतकर मजबूती से भगवा फहराया है. इस क्षेत्र के कई जिले आगरा, मथुरा, अलीगढ़ काफी मजबूती से उभरी है. इस जीत में ब्रज क्षेत्र का बड़ा योगदान हैं. बीजेपी ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी का कहना है कि हरेक विधानसभा से 100-100 कार्यकर्ता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. ये लोग पार्टी का बड़ा सा झंडा लगाकर लखनऊ पहुंचेंगे. सभी वाहनों पर झंडा जरूर लगाने के लिए कहा गया है. बीजेपी ने हरेक विधानसभा से प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को भी यहां पहुंचने का आग्रह किया है

निमंत्रण मिलने से कार्यकर्ता बेहद उत्साहित

बीजेपी विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि ये सरकार जन भागीदारी से बनी है. इसलिए लोगों को आमंत्रित किया गया है. कार्यकर्ताओं के लिए शपथ ग्रहण कार्यक्रम एक बड़ा लम्हा साबित होने वाला हैं. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और फतेहपुर सीकरी से विधायक चौधरी बाबूलाल का कहना है कि सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जमकर काम किया है उन्हें सम्मान मिलना चाहिए. जीत से कार्यकर्ता उत्साहित हैं. उन्होंने दावा किया इस समारोह में एक लाख से ज्यादा की भीड़ जुटेगी.

कुल मिलाकर यूपी में योगी आदित्यनाथ की ताजपोशी ऐतिहासिक होने जा रही है. ऐसे में ब्रज क्षेत्र जहां से बीजेपी की सबसे ज्यादा सीटे निकली थीं, वहां के कार्यकर्ता इस शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनने के लिए काफी उत्सुक हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में जुटेंगे 8 राज्यों के प्रशासनिक अधिकारी, CM योगी करेंगे कार्यशाला का उद्घाटन
लखनऊ में जुटेंगे 8 राज्यों के प्रशासनिक अधिकारी, CM योगी करेंगे कार्यशाला का उद्घाटन
CM योगी इंदिरापुरम के टीएसटीपी का करेंगे निरीक्षण, स्नातक सम्मेलन में भी लेंगे प्रतिभाग
CM योगी इंदिरापुरम के टीएसटीपी का करेंगे निरीक्षण, स्नातक सम्मेलन में भी लेंगे प्रतिभाग
यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिला लंबा वीकेंड, 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान
यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिला लंबा वीकेंड, 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान
आगरा दौरे पर रहेंगे CM योगी, शिवाजी म्यूजियम का करेंगे निरीक्षण
आगरा दौरे पर रहेंगे CM योगी, शिवाजी म्यूजियम का करेंगे निरीक्षण

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget