एक्सप्लोरर

यूपी में कोरोना टीकाकरण के पहले चरण की तैयारियां पूरी, जानें- किसे दी जाएगी वैक्सीन?

पहले चरण में सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ का टीकाकरण अस्पतालों में किया जाएगा.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना टीकाकरण के मद्देनजर प्रथम चरण की व्यवस्था के पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 15 दिसंबर तक तैयारियों को पूरा करने के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने तीन चरणों में टीकाकरण करने की योजना बनाई है. शुरूआत में प्रदेश में तीन चरणों में कोविड का टीकाकरण किया जाएगा. जिसके तहत प्रथम चरण में सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ का टीकाकरण अस्पतालों में किया जाएगा. दूसरे चरण में नगर निगम, फौज, पुलिस कर्मियों के बाद तीसरे चरण में 50 साल से ऊपर के लोगों को टीकाकरण किया जाएगा. पहले चरण में प्रदेश स्तर पर टीकाकरण की व्यवस्थाओं के तहत एक ओर जहां 15 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में कोरोना वैक्सीन के रखरखाव, डीप फ्रीजर, कोल्ड बॉक्स, वैक्सीन कैरियर का इंतजाम किया जा चुका है वहीं दूसरी ओर प्रदेश स्तर पर ट्रेनर्स को टीकाकरण की पहली ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है.

प्रथम चरण में सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को अस्पतालों में ही टीका लगाए जाने के इंतजाम किए गए हैं जिसके तहत सरकारी व गैर सरकारी अस्पलातों के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ का ब्यौरा एकत्र कर लिया गया है. स्वास्थ्य महानिदेशक डीएस नेगी ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगने के बाद ही उनमें से लोगों को टीका लगाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को चिन्हित किया जाएगा. प्रदेश में 1 लाख 23 हजार लीटर वैक्सीन रखने की व्यवस्था कर ली गई है.

प्रत्येक जिले में कोल्ड चेन प्वांइट तैयार किए गए

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) यूपी के जीएम (टीकाकरण) डॉ. मनोज शुक्ला ने बताया कि प्रत्येक जिले में कोल्ड चेन प्वांइट तैयार किए गए हैं. अभी तक सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में पांच लाख स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा अपलोड किया गया है. 22 जिलों में वैक्सीन रखने के लिए कमरे बनाए जा रहे हैं. प्रदेश में हम लोग 2.03 लाख लीटर वैक्सीन रखने का इंतजाम कर रहे हैं.

अब तक प्रदेश स्तर पर ट्रेनर्स को टीकाकरण की ट्रेनिंग दी जा चुकी है. अब प्रथम चरण में कोविड टीकाकरण करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को ट्रेनिंग जनपद स्तर पर दी जाएगी. प्रदेश के विभिन्न जनपदों में ट्रेनर जनपदीय स्तर पर टीकाकरण करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना के टीकाकरण की ट्रेनिंग देंगे. जिसके तहत उनको टीका लगाने समेत कोरोना टीकाकरण से जुड़ी सभी जानकारियां भी दी जाएंगी.

ये भी पढ़ें-

यूपी: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का बड़ा बयान, कहा- सीएए का विरोध करने वाली ताकतें किसान आंदोलन में शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, क्या बोलीं डिंपल यादव?
राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, क्या बोलीं डिंपल यादव?
बृजभूषण सिंह के लिए खुली सियासी राह, 2027 चुनाव में उतरेंगे पूर्व सांसद?
बृजभूषण सिंह के लिए खुली सियासी राह, 2027 चुनाव में उतरेंगे पूर्व सांसद?
हापुड़ में गंगा का जलस्तर बढ़ा, सैकड़ों बीघा फसल डूबी
हापुड़ में गंगा का जलस्तर बढ़ा, सैकड़ों बीघा फसल डूबी
यूपी विधानसभा सत्र से पहले CM योगी बोले- जिन्होंने गोलियां चलवाई...
यूपी विधानसभा सत्र से पहले CM योगी बोले- जिन्होंने गोलियां चलवाई...

वीडियोज

हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Embed widget