एक्सप्लोरर

वाराणसी के घाटों पर इलेक्ट्रिक बोट चलाने की तैयारी, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

UP News: धर्म नगरी वाराणसी इलेक्ट्रिक बोट चलाने की तैयारी है. पर्यटन विभाग की तरफ से बताया गया कि अक्टूबर माह तक इस आधुनिक नाव संचालन को शुरू कर दिया जाएगा.

Varanasi News: धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार द्वारा अनेक परियोजनाओं को गति दी जा रही है. इसी क्रम में अब धर्म नगरी वाराणसी और अयोध्या को एक नई सौगात मिलने वाली है. दरअसल सूबे के इन शहरों में अब इलेक्ट्रिक बोट चलाने की तैयारी है. पर्यटन विभाग की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी में अक्टूबर माह तक इस आधुनिक नाव संचालन को शुरू कर दिया जाएगा, जो वाराणसी जनपद में राजघाट से मार्कण्डेय महादेव स्थित गंगा घाट तक चलेगी.

पर्यटन विभाग के राजेंद्र रावत की तरफ से एबीपी लाइव को मिली जानकारी के अनुसार, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए हमारा निरंतर प्रयास जारी है. इसी उद्देश्य के साथ धर्म नगरी काशी में अक्टूबर माह से इलेक्ट्रिकल बोट चलाने की तैयारी है. इसके माध्यम से यात्रियों को एक सुविधाजनक सफर का आनंद प्राप्त होगा, साथ ही पर्यावरण प्रदूषण रोकथाम में भी मदद मिलेगी. फिलहाल इसके किराए अभी तय नहीं हुए हैं लेकिन यात्रियों की हर सुविधा के लिए हम पूरी तरह प्रयासरत है. उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश पर आने वाले समय में इसे अयोध्या में भी शुरू किए जाने का प्रयास रहेगा.

50 सीट वाली वातानाकुलित इलेक्ट्रिक बोट
प्राप्त जानकारी के अनुसार वाराणसी के रविदास घाट से मारकंडेय महादेव स्थित गंगा घाट तक इलेक्ट्रिक बोट  चलाने की तैयारी है. अक्टूबर माह में इसे शुरू कर दिया जाएगा, जहां प्रारंभिक दौर में 3 से 4 इलेक्ट्रिक बोट की सेवाएं मिलेंगी. प्रत्येक बोट में 50 सीट होगी. बिजली से चलने वाले इस नाव में आरामदायक सीट के साथ साथ  वातानुकूलित माहौल में यात्री अपने सफर को पूरा कर सकेंगे. वाराणसी में इलेक्ट्रिक बोट के संचालन से यहां आने वाले पर्यटकों को इसका फायदा मिलेगा. साथ ही काशी में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.

ये भी पढ़ें: Hapur: नवादा गांव में तेंदुए की दस्तक, दहशत में ग्रामीण, वन विभाग ने शुरू किया सर्च अभियान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का श्रमिकों को दिवाली से पहले तोहफा, न्यूनतम मजदूरी के साथ DA की नई दरें लागू
योगी सरकार का श्रमिकों को दिवाली से पहले तोहफा, न्यूनतम मजदूरी के साथ DA की नई दरें लागू
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
UP TGT आरक्षण विवाद पर आयोग का आया जवाब, आरोपों को बताया निराधार
UP TGT आरक्षण विवाद पर आयोग का आया जवाब, आरोपों को बताया निराधार
'सपा पार्टी नहीं, एक परिवार का समूह', मंत्री कपिल देव अग्रवाल का अखिलेश पर निशाना
'सपा पार्टी नहीं, एक परिवार का समूह', मंत्री कपिल देव अग्रवाल का अखिलेश पर निशाना

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget