एक्सप्लोरर

Hapur: नवादा गांव में तेंदुए की दस्तक, दहशत में ग्रामीण, वन विभाग ने शुरू किया सर्च अभियान

UP News: हापुड़ में नवादा गांव में तेंदुए की दस्तक के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, तेंदुआ कई पशुओं को अपना निवाला बना चुका है. वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए लगी है.

Hapur News: यूपी के जनपद हापुड़ में नवादा गांव के ग्रामीण इन दिनों दहशत में है. उसकी बड़ी वजह है कि गांव में तेंदुएं ने ग्रामीणों के कई पशुओं को अपना निवाला बना लिया है. बताया जा रहा है कि तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर के जंगल से तेंदुआ काश्तकारों की भूमि पर प्रवेश कर गया है और खेतों में फसल और पशुओं को नुकसान पहुंचा रहा है. अब ग्रामीण खेतों की तरफ जाने में भी डर रहे हैं. 

तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की एक टीम लगी हुई है. गांव में जाल लगा दिये गये हैं और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही तेंदुआ वन विभाग की टीम के चंगुल में होगा. गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के बहादुरगढ़ स्थित गांव नवादा खुर्द में रहने वाले कुमार सागर ने बताया कि गांव में तेंदुए के आने की आहट है. तेंदुए के पैर गांव में दिखाई दे रहे हैं. कहा जा रहा है कि तेंदुए के द्वारा एक युवक पर हमला भी किया गया, जिसमें वह बाल-बाल बचा भी है. गांव में ग्रामीणों के पशुओं बकरी आदि को भी तेंदुए के द्वारा झपटकर ले जाया गया है. तेंदुए के काश्तकारों की भूमि पर आने से ग्रामीणों में खौफ है. 

क्या बोलें वन विभाग के अधिकारी? 
वन विभाग के रेंजन करन सिंह ने बताया कि गांव नवादा में काश्तकारों की भूमि पर गढ़मुक्तेश्वर के जंगल से तेंदुआ आ गया है. तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में जाल लगाए गए हैं. वन विभाग की टीम में शामिल चार सदस्य तेंदुए को पकड़ने के लिए दिन-रात जुटे हुए हैं.

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वह किसी भी बच्चे को घर के बाहर अकेला न छोड़ें, साथ ही गांव में ही खेती और जंगलों की तरफ जाते समय एक साथ चार से पांच लोग इकठ्ठे होकर जाएं. तेंदुए को पकड़ने के प्रयास लगातार किये जा रहे हैं. जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा.

(विपिन शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: शामली में महिला के साथ मारपीट, बच्चे को भी जमीन में पटका, मासूम की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बढ़ने लगी गुलाबी सर्दी, सुबह कोहरे और ओस का असर, जानें आज का मौसम
यूपी में बढ़ने लगी गुलाबी सर्दी, सुबह कोहरे और ओस का असर, जानें आज का मौसम
सरयू तट पर राम की पैड़ी पर विजिटर गैलरी-सेल्फी प्वाइंट, पर्यटकों का नया आकर्षण
सरयू तट पर राम की पैड़ी पर विजिटर गैलरी-सेल्फी प्वाइंट, पर्यटकों का नया आकर्षण
दिवाली से पहले योगी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, 30 दिन के बोनस को मंजूरी
दिवाली से पहले योगी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, 30 दिन के बोनस को मंजूरी
योगी सरकार का डिजिटल प्लान, पुलिस से कोर्ट तक एक क्लिक पर जुड़ेगी व्यवस्था
योगी सरकार का डिजिटल प्लान, पुलिस से कोर्ट तक एक क्लिक पर जुड़ेगी व्यवस्था

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
यूपी में बढ़ने लगी गुलाबी सर्दी, सुबह कोहरे और ओस का असर, जानें आज का मौसम
यूपी में बढ़ने लगी गुलाबी सर्दी, सुबह कोहरे और ओस का असर, जानें आज का मौसम
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget