एक्सप्लोरर

विधानसभा चुनाव को लेकर जारी है बीजेपी की तैयारी, लखनऊ में होगी पदाधिकारियों की अहम बैठक

बीजेपी ने अपने सभी 22 प्रकोष्ठों और 26 विभागों के पदाधिकारियों की घोषणा की है. अब इनकी एक बैठक सोमवार को लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर बुलाई गई है. बैठक में स्वतंत्र देव सिंह और सुनील बंसल शामिल होंगे. 

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी लगातार अपनी रणनीति बनाने में जुटी है. हाल ही में उत्तर प्रदेश बीजेपी ने अपने सभी 22 प्रकोष्ठों और 26 विभागों के पदाधिकारियों की घोषणा की है, और अब इनकी एक बैठक सोमवार को लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर बुलाई गई है. 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए ये बैठक काफी अहम मानी जा रही है. बैठक में विधानसभा चुनाव में इन प्रकोष्ठों और विभागों का क्या रोडमैप रहेगा उस पर चर्चा होगी.

बढ़ गई हैं सियासी गतिविधियां
उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों में सियासी गतिविधियां काफी बढ़ गई हैं. कोरोना का प्रकोप कुछ थमा है तो सियासी दलों ने 2022 के चुनाव को देखते हुए अपनी-अपनी सक्रियता को बढ़ा दिया है. हालांकि, बीजेपी तो कोरोना काल के दौरान भी तमाम सारे कार्यक्रम पहले से ही करती रही है. वहीं, यूपी बीजेपी ने हाल ही में अपने 26 विभागों और 22 प्रकोष्ठों के संयोजक और सह संयोजकों की घोषणा की है, इसमें कई प्रकोष्ठ और विभाग ऐसे हैं जिनकी चुनाव में भूमिका काफी बढ़ जाती है.

ये हैं विभाग और प्रकोष्ठ
अगर विभाग की बात करें तो इसमें चुनाव प्रबंधन, नीति विषयक शोध विभाग, मीडिया संपर्क विभाग, राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं बैठक विभाग, राष्ट्रीय महासंपर्क अभियान और आईटी विभाग काफी महत्वपूर्ण है. इसके अलावा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग में तमाम सारे मामलों को लेकर जाने के लिए चुनाव आयोग संपर्क विभाग भी बनाया गया है. वहीं, अगर प्रकोष्ठ की बात करें तो उसमें भी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ, व्यवसायिक प्रकोष्ठ, आर्थिक प्रकोष्ठ, सहकारिता प्रकोष्ठ, शिक्षक प्रकोष्ठ, पंचायत प्रकोष्ठ और मछुआरा प्रकोष्ठ महत्वपूर्ण हैं.

350 से 400 पदाधिकारी होंगे शामिल 
सोमवार को लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर ये बैठक सुबह 11 बजे बुलाई गई है, जिसमें तकरीबन 350 से 400 पदाधिकारी शामिल होंगे. ये बैठक सुबह से शुरू होकर देर शाम तक जारी रहेगी. माना जा रहा है कि इस बैठक में चाहे वो प्रकोष्ठ हो या फिर विभाग हो उन्हें 2022 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए किस रणनीति के तहत काम करना है, इस पर चर्चा की जाएगी. अलग-अलग लोगों को जिम्मेदारी भी सौंपी जाएगी. 

चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका होती है
पार्टी के प्रवक्ता हरीशचंद्र श्रीवास्तव का साफतौर पर कहना है कि कुछ प्रकोष्ठ और विभाग ऐसे हैं जिनकी चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका होती है और कहीं ना कहीं पार्टी की रणनीति को आम लोगों तक पहुंचाने में उनका अहम योगदान होता है. हाल ही में पार्टी ने अपने सभी प्रकोष्ठ और विभागों की घोषणा की है, ऐसे में उनके साथ ये बैठक रखी गयी है. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल शामिल होंगे. 

लगातार जारी है बीजेपी की तैयारी 
बीते कुछ महीनों से लगातार बीजेपी में बैठकों का सिलसिला जारी है. पार्टी के पदाधिकारी कभी क्षेत्रीय अध्यक्षो के साथ तो कभी क्षेत्रीय प्रभारियों के साथ पहले पंचायत चुनाव पर रणनीति बनाते नजर आए और अब जब पंचायत चुनाव में पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल कर ली है तो सारा फोकस विधानसभा चुनाव पर है. ऐसे में अलग-अलग प्रकोष्ठ और विभागों के साथ होने वाली बैठक में 2022 के चुनाव को लेकर रणनीति तो तय होगी ही, साथ ही साथ सरकार की योजनाओं को कैसे कम समय में आम लोगों तक पहुंचाया जाए इस पर भी चर्चा जरूर होगी.

ये भी पढ़ें: 

यूपी: विधानसभा चुनाव से पहले बंपर भर्तियां निकालेगी योगी सरकार, 33700 पदों पर मिलेगी नौकरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget