एक्सप्लोरर

Mahoba: महोबा में PRD जवान के बेटे की हत्या, आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए टीम गठित

UP News: महोबा में सौ रुपये को लेकर हुए विवाद में पीआरडी जवान के 22 वर्षीय बेटे की बदमाशों ने चाकूओं से बेरहमी से हत्या कर दी. एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की है.

Mahoba Murder News: महोबा में 100 रुपये के मामूली विवाद ने उस समय खौफनाक मोड़ ले लिया, जब चार दबंगों ने पीआरडी जवान के 22 वर्षीय बेटे की बेरहमी से चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. बीच-बचाव करने पहुंचे पिता को लाठी डंडों से पीट डाला और सशस्त्र दबंग मौके से फरार हो गए. परिजन जब युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन कर दिया है.

दरअसल मामला महोबा शहर कोतवाली के पचपहरा गांव का है. जहां 100 रुपये के मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया. बताया जाता है कि करीब डेढ़ माह पूर्व पीआरडी जवान लाल सिंह के बड़े पुत्र रूपेश यादव का जुआ में 100 रुपए के लेनदेन को लेकर गांव में ही रहने वाले दो सगे भाई पवन अहिवार और अमित अहिरवार सहित राहुल और आदेश अहिरवार से विवाद हो गया था. इस विवाद में रुपेश के साथ मारपीट भी की गई थी. नगर गांवदारी के चलते मामला आपसी सुलह समझौता से शांत हो गया था. मगर यहीं मामूली विवाद रंजिशन वारदात का कारण बन गई.

मृतक ने बताया आंखो देखा हाल
लाल सिंह बताता है कि वह अपनी ड्यूटी से आकर घर पर ही था तभी रात्रि 8 बजे दरवाजे पर उक्त चारों दबंग गाली गलौज कर मेरे बड़े पुत्र रूपेश को ललकारने लगे. शोर सुनकर मझला पुत्र निलेश दरवाजे पर पहुंचा तो सभी हमलावर हो गए. सभी लाठी, कुल्हाड़ी और चाकू लेकर उस पर टूट पड़े. चीख पर सुन पिता लाल सिंह बचाने दौड़ा तो उसे भी लाठी डंडों से पीट डाला. दबंगों ने पिता के सामने ही नीलेश की चाकू से गोद-गोद कर  हत्या कर दी. पिता बताता है कि सभी उसके बड़े पुत्र रूपेश को मारने आए थे जिसे न पाकर मझले पुत्र को ही मौत के घाट उतार दिया और धमकी देते हुए फरार हो गए.

मृतक का बड़ा भाई रूपेश बताता है कि डेढ़ माह पूर्व गांव में जुआ चल रहा था जिसमें 100 रुपए को लेकर विवाद हुआ था. रुपेश आगे कुछ बोल पाता परिजनों ने कैमरे के सामने उसे बोलने से रोक दिया. जब वह लगातार बोलता रहा तो परिजन कैमरे के सामने आ गए. लेकिन स्पष्ट होता है कि महज 100 रुपए के पीछे हुए विवाद में यह हत्या की गई है. ग्रामीण भी दबी जुबान बताते है कि जुआ में 100 रुपए को लेकर पूर्व में बड़े भाई रूपेश से विवाद हुआ था इसी रंजिश में आज छोटे भाई नीलेश को युवकों ने मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

इस मामले को लेकर एसपी पलाश बंसल ने बताया कि युवक की हत्या का मामला सामने आया है. जिसमें पूर्व में कोई विवाद भी बताया जा रहा है. इस वारदात को घटित करने वाले चार युवकों के नाम समाने आए है. पुलिस ने दो सगे भाईयों सहित चार नामजद हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. जिनकी गिरफ्तारी के लिए क्राइम, एसओजी सहित पांच टीमों का गठन किया गया है.

ये भी पढ़ें: सीएम योगी पर अजय राय का तंज, कहा- 'अबकी विदाई मठ में होने वाली है, जनता मठ में भेज देगी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget