एक्सप्लोरर

प्रयागराज में पार्क का गेट गिरने से छात्रा की मौत, मॉर्निंग वॉक पर गई थी अमान्या गुप्ता

UP News: प्रयागराज में मॉर्निंग वॉक पर गई छात्रा पर पार्क का गेट गिरने से वह घायल हो गई, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया. शहर के यमुना पार्क का मामला है.

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश सहित पूरा देश इन दिनों भीषण गर्मी से जूझ रहा है. गर्मी के मौसम में अधिकतर लोग सुबह मॉर्निंग वॉक करने के लिए अपने घरों से पार्क की तरफ जाते हैं. प्रयागराज शहर के यमुना बैंक पार्क मे बुधवार की सुबह दो बहनों के साथ टहलने गई थीं. इसी दौरान अमान्या गुप्ता पर अचानक पार्क का गेट गिर गया. इस घटना में सिर पर गंभीर चोंट लगने की वजह से छात्रा की मौत हो गई. वहीं इस घटना से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है.

मृतका के पिता ने नगर निगम व ठेकेदार के खिलाफ कीडगंज थाने में तहरीर दिया हुआ है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर देर शाम तक परिजनों को सौंप दिया. कीडगंज निवासी नगर निगम के रिटायर कर्मचारी उमेश चंद्र गुप्ता के एक बेटा वह चार बेटियों में 17 साल की अमान्या गुप्ता सबसे छोटी थी और वह 11वीं कक्षा की छात्रा थी.

यमुना बैंक पार्क में हुआ हादसा
रोज की तरह आज भी बुधवार की सुबह लगभग 7:00 बजे अपनी बहन नेहा और नीलम के साथ यमुना बैंक पार्क में अमान्या टहलने गई थी. टहलने के बाद तीनों पार्क के मुख्य गेट पर पहुंची, जहां गेट को खोलते समय अचानक से गेट अमान्या के ऊपर गिर गया. इस घटना में अमान्या के सिर पर गंभीर चोट लगने से छात्रा बेहोश हो गई. छात्रा को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

थाना प्रभारी बोले जांच के बाद करेंगे कार्रवाई
वहीं इस घटना के बावत थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि मृतका के पिता उमेश चंद्र गुप्ता ने नगर निगम के अधिकारियों व ठेकेदारों के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है. मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी.

प्रयागराज के महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने पार्क का गेट गिरने से हुई बालिका की मौत के मामले में नगर आयुक्त को जांच करने का निर्देश दिया है. साथ ही यह भी कहा है कि इसमें जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी. पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए एसडीएम सदर से मुआवजा देने की बात भी उन्होंने कही है.

ये भी पढ़ेंं: UP कैडर के IPS अफसर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब गृह मंत्री अमित शाह की निगरानी में करेंगे काम

Input By : सौरभ मिश्रा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर विवाद, आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- वह खुद सनातनी और कृष्ण भक्त
मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर विवाद, आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- वह खुद सनातनी और कृष्ण भक्त
यूपी पुलिस का हेड कांस्टेबल उपलब्ध कराता था अवैध हथियार और कारतूस, तस्कर के खुलासे से हड़कंप
यूपी पुलिस का हेड कांस्टेबल उपलब्ध कराता था अवैध हथियार और कारतूस, तस्कर के खुलासे से हड़कंप
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
FIFA World Cup Prize Money: आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
FIFA वर्ल्ड कप में आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget