एक्सप्लोरर

UP कैडर के IPS अफसर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब गृह मंत्री अमित शाह की निगरानी में करेंगे काम

IPS Swapnil Mamgain News: उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकार स्वप्निल ममगाई को केंद्र में अहम जिम्मेदारी दी गई है. जिसके बाद अब वो अमित शाह की निगरानी में काम करेंगे.

IPS Swapnil Mamgain News: उत्तर प्रदेश कैडर के तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी स्वप्निल ममगाई को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें गृह मंत्रालय के अंतर्गत सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक यानी डीआईजी जैसे अहम पद की जिम्मेदारी दी गई है. ये विभाग सीधे तौर पर गृहमंत्री अमित शाह के निगरानी में आता है. उन्हें ये जिम्मेदारी प्रतिनियुक्ति के आधार पर दी गई है. मंत्रालय की ओर से इस संबंध में नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है. 

स्वप्निल ममगाई यूपी कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और बहुत तेज तर्रार अफसरों में गिने जाते हैं. कुछ समय पहले ही वो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए योग्य पाए गए थे, जिसके बाद अब उन्हें बीएसएफ के डीआईजी पद पर नियुक्त किया गया है. ये नियुक्ति अगले पांच साल के लिए होगी या फिर नया आदेश जारी होने तक रहेगी. 

बीएसएफ डीआईजी पद पर हुई नियुक्ति
आईपीएस स्वप्निल ममगाई वर्तमान समय में पीएसी मेरठ सेक्टर में डीआईजी पद पर तैनात हैं. उनके अनुभव को कार्यकुशलता को देखते हुए   उन्हें सीमा सुरक्षा बल की जैसे अहम केंद्रीय बल की जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें अपने करियर में अनुशासन, संवेदनशील पुलिसिंग और प्रभावी नेतृत्व के लिए जाना जाता है. उनका सर्विस रिकॉर्ड भी बेहद शानदार रहा है. उनकी नियुक्ति को लेकर केंद्रीय गृहमंत्रालय की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को औपचारिक पत्र भेजा गया है. जिसमें उन्हें जल्द से जल्द कार्यमुक्त करने को कहा गया है ताकि वो अपनी नई जिम्मेदारी को संभाल सकें. 
  
स्वप्निल ममगाई मूल रूप से उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले हैं. उनका जन्म 4 अक्टूबर 1980 को हुआ था. उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स में बीटेक किया है. वह सीबीसीआईडी लखनऊ में भी तैनात रहे हैं. 2016 में बतौर एसपी उनकी पहली पोस्टिंग बलरामपुर में हुई थी. मेरठ, मुरादाबाद समेत अन्य तैनातियों के दौरान उन्होंने बेहद कार्यकुशलता के साथ अपना काम किया. पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ उन्होंने ईमानदारी की अलग छाप छोड़ी है.  

आते-जाते गंदी बातें करता था सिपाही, विरोध किया तो नाबालिग को छत से फेंका, रीढ़ की हड्डी टूटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget