एक्सप्लोरर

Vande Bharat: संगम नगरी में ढोल नगाड़ों और फूलों की बारिश, ऐसे हुआ भगवा रंग वाली देश की पहली वंदे भारत का स्वागत

वंदे भारत में सवार मुसाफिरों के स्वागत के लिए योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सांसद प्रवीण पटेल, प्रयागराज के मेयर गणेश केसरवानी और कई विधायक रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे.

Prayagraj News: बीस कोच और भगवा रंग वाली देश की पहली वंदे भारत ट्रेन के सोमवार को संगम नगरी प्रयागराज में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया. ट्रेन और इसके पहले सफर में शामिल मुसाफिरों के स्वागत में प्रयागराज जंक्शन पर ढोल नगाड़े बजाए गए. फूलों की बारिश की गई. गीत गाए गए और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए. शंखनाद और मंगल ध्वनि की गई. मुसाफिरों को फूलों की माला पहनाई गई और साथ ही वैदिक मंत्रोच्चार के बीच इस ट्रेन का सफर हमेशा सुरक्षित रहने और कामयाब होने की कामना भी की गई. 

इस वंदे भारत ट्रेन और इसमें सवार मुसाफिरों के स्वागत के लिए योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सांसद प्रवीण पटेल, प्रयागराज के मेयर गणेश केसरवानी और कई विधायक रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे. प्रयागराज जंक्शन पर हुए जोरदार स्वागत से इस वंदे भारत में सवार यात्री खासे गदगद नजर आए. उन्होंने ट्रेन के नए लुक और कोचेज की संख्या बढ़ाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार का शुक्रिया अदा किया.

पीएम मोदी ने किया रवाना
गौरतलब है कि भगवा रंग और बीस कोचों वाली देश की पहली वंदे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल तरीके से हरी झंडी दिखाकर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से रवाना किया. यह वंदे भारत बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी से देश की राजधानी दिल्ली तक चलेगी. हालांकि यह ट्रेन देश की पहली वंदे भारत है और पिछले करीब साढ़े पांच सालों से चल रही है, लेकिन अभी तक यह वंदे भारत 16 कोच की थी, जिसे अब बढ़ाकर बीस कोच की कर दिया गया है. 

UP Politics: राहुल गांधी के इस बयान को अखिलेश यादव बताया गलत, कहा- पहली लाइन...

इसके साथ ही इसका रंग भी बदल दिया गया है. पहले यह ट्रेन दूसरे वंदे भारत की तरह सफेद और नीले रंग में थी, लेकिन अब यह भगवा रंग में हो गई है. 20 कोच की पहली वंदे भारत होने के साथ ही यह ट्रेन देश की पहली भगवा वंदे भारत भी हो गई है. कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने इस ट्रेन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget