एक्सप्लोरर

Prayagraj News: सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट पर संकट के बादल, कंस्ट्रक्शन कंपनी ने खड़े किए हाथ, सरकारी अमले में मचा हड़कंप

कंस्ट्रक्शन कंपनी को तय समय पर किश्तों में भुगतान भी नहीं किया जा रहा था. कंपनी ने काम करने से इनकार कर दिया. पचीस दिनों से वहां काम पूरी तरह ठप्प था.

यूपी (Uttar Pradesh) में माफियाओं के कब्जे से खाली हुई जमीन पर गरीबों के लिए सस्ते दाम पर मकान बनाए जाने के सीएम योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट पर संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) में संकट के बादल मंडरा रहे हैं. प्रयागराज में इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर फिलहाल ब्रेक लग गया है और पिछले पचीस दिनों से काम ठप्प पड़ा है. यह ब्रेक महंगाई की वजह से लगा है. लखनऊ की जिस कंस्ट्रक्शन कंपनी को 76 फ्लैट बनाए जाने का ठेका दिया गया था, उसने सरिया-स्टील-ईंट-बालू और सीमेंट की कीमतों में बढ़ोत्तरी होने से अब तय कीमत पर काम करने से हाथ खड़े कर दिए हैं. हालांकि काम बंद होने की वजहें और भी हैं.

सरकारी अमले में मचा हड़कंप
बहरहाल सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट का काम ठप्प होने की खबरें सामने आने के बाद से सरकारी अमले में हड़कंप मचा हुआ है. प्रयागराज विकास प्राधिकरण के अफसर अब जैसे तैसे काम शुरू कराकर प्रोजेक्ट को आगे बढ़वाने की तैयारी में हैं. अफसर इस बारे में खुलकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं. उनका बस यही कहना है कि दिक्कतों को किसी भी तरह दूर कर प्रोजेक्ट को तय वक्त पर पूरा करा दिया जाएगा.  

PM Modi Varanasi Visit: जुलाई में वाराणसी दौरे पर आ सकते हैं PM मोदी, आज CM योगी करेंगे तैयारियों की समीक्षा बैठक

खुद सीएम ने किया था भूमि पूजन
दरअसल प्रयागराज में दिसंबर-2020 में हुए वकीलों के एक कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने माफियाओं के कब्जे से यूपी में तमाम जगहों पर खाली हुई जमीन पर गरीबों के लिए सस्ते दाम पर मकान बनाए जाने का एलान किया था. तत्कालीन कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह की पहल पर इस प्रोजेक्ट की शुरुआत छह महीने पहले प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के कब्जे से लूकरगंज इलाके में खाली हुई जमीन पर की गई थी. 26 दिसंबर साल 2021 को खुद सीएम योगी ने प्रयागराज आकर इस जमीन पर भूमि पूजन और शिलान्यास किया था. इस जगह गरीबों के लिए बेहद कम कीमत पर 76 फ्लैट बनाए जाने थे. 

25 दिन से काम पूरी तरह ठप्प
निर्माण का काम लखनऊ की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया. पहले जो नक्शा पास हुआ, विकास प्राधिकरण ने उसमें बाद में फेरबदल कर दिया. इतना ही नहीं इस दौरान निर्माण सामाग्रियों के दाम भी काफी बढ़ गए. कंस्ट्रक्शन कंपनी को तय समय पर किश्तों में भुगतान भी नहीं किया जा रहा था. ऐसे में कंपनी ने काम करने से इनकार कर दिया. पिछले तकरीबन पचीस दिनों से वहां काम पूरी तरह ठप्प था. यहां काम करने वाले मिस्त्रियों और मजदूरों ने दूसरी जगह काम शुरू कर दिया था. 

कुछ देर के लिए काम शुरू कर फोटो खींची गई
इस बीच मीडिया को जानकारी होने पर सरकारी अमले में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में कंपनी के लोगों को बुलाकर कुछ देर के लिए काम शुरू कराते हुए उसकी तस्वीरें खींचीं गईं. अफसरों ने अब काम शुरू कराए जाने का दावा किया है. कंपनी को आश्वासन दिया गया है कि कोई रास्ता निकालकर उसका नुकसान नहीं होने दिया जाएगा. अफसर कभी सब कुछ ठीक होने का दावा करते हैं तो कभी प्रोजेक्ट अपने तय वक्त यानी दिसंबर महीने तक पूरा कर लिए जाने की बात करते हैं. साइट पर मिले मजदूरों ने भी अफसरों के दावों को झुठलाते हुए पचीस दिनों से काम बंद होने की बात कही.  

प्रोजेक्ट पर मंडरा रहे संकट के बादल
कहा जा सकता है कि अफसरों ने फिलहाल डैमेज कंट्रोल करने की कवायद शुरू तो कर दी है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट समय पर पूरा हो पाएगा या नहीं. प्रोजेक्ट पर फिलहाल संकट के बदल मंडरा रहे हैं. खींचतान की वजह से पंद्रह जून से शुरू होने वाली बुकिंग भी अभी तक शुरू नहीं की जा सकी है. अफसरों का दावा है कि फ्लैट के लिए बुकिंग की प्रक्रिया एक हफ्ते में शुरू कर दी जाएगी.      

रेलवे स्टेशन का भी होगा कायाकल्प
ढाई साल बाद लगने वाले कुंभ मेले से पहले शहर को चमकाने की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी गई है. इसके तहत जहां शहर में विकास के तमाम काम कराए जा रहे हैं तो वहीं प्रयागराज के रेलवे स्टेशन का पूरी तरह से कायाकल्प किया जाना है. प्रयागराज के रेलवे स्टेशन को साढ़े आठ सौ करोड़ रूपये की लागत से संवारकर इसे वर्ल्ड क्लास का ऐसा रेलवे स्टेशन बनाया जाना है, जिसमे दुनिया के भव्य और हाइटेक एयरपोर्ट जैसी तमाम सुविधाएं भी होंगी. रेलवे इस बात पर फोकस कर रहा है कि आठ सौ उनसठ करोड़ रूपये खर्च करने के बाद प्रयागराज का रेलवे स्टेशन देश ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे बड़े-खूबसूरत और भव्य रेलवे स्टेशनों में नजर आए.  

तैयार किया गया है मास्टर प्लान 
रेलवे ने इसके लिए अभी से अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. टेंडर निकाला जा चुका है. जल्द ही निर्माण का काम भी शुरू हो जाएगा. जो मास्टर प्लान तैयार किया गया है, उसके मुताबिक पूरे रेलवे स्टेशन को चरणबद्ध तरीके से पूरा होने में चार साल से ज्यादा का वक्त लगना है. हालांकि रेलवे इस बात की तैयारी में है कि ज्यादा से ज्यादा काम कुंभ मेले से पहले पूरा हो जाए, ताकि मेले में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु रेलवे स्टेशन की भव्यता और खूबसूरती से रूबरू हो सकें. रेलवे स्टेशन का कायाकल्प विरासत और विकास की थीम पर किया जाना है. इसे इस तरह से तैयार किया जाएगा, जिससे यात्रियों को प्रयागराज की कला-संस्कृति और विरासत का दीदार तो हो ही सके, साथ ही विकास के पथ पर आगे बढ़ते शहर की झलक भी लोगों को मिल सके.    

क्या क्या सुविधाएं होंगी
नार्थ सेंट्रल रेलवे जोन के पीआरओ डॉक्टर अमित मालवीय के मुताबिक 859 करोड़ रूपये के बजट से सिविल लाइंस और सिटी साइड दोनों ही तरफ नई बिल्डिंग्स खड़ी की जाएंगी. अलग-अलग इंट्री गेट बनाए जाएंगे. पूरे परिसर को खूबसूरत और आकर्षक बनाया जाएगा. यात्री सुविधाओं में इजाफा किया जाएगा. सुविधाएं इस तरह से मुहैया कराई जाएंगी, जैसी आम तौर पर दुनिया के बड़े एयरपोर्ट्स पर यात्रियों को मिलती हैं. इनमे स्काई वाक से लेकर तमाम दूसरी सुविधाएं शामिल हैं. प्लेटफार्म और वेटिंग रूम से लेकर लिफ्ट-एस्केलेटर -शौचालयों और आउटर कैम्पस का कायाकल्प किया जाना है. यात्रियों की सुविधाओं के साथ ही उनकी सुरक्षा के भी तमाम कदम उठाए जाएंगे. साथ ही साफ-सफाई पर भी खास ध्यान दिया जाएगा. प्लेटफार्म की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है.

प्रयागराज पर ज्यादा फोकस
पीआरओ अमित मालवीय के मुताबिक नार्थ सेंट्रल रेलवे जोन में कानपुर और ग्वालियर स्टेशनों को भी इसी तरह संवारा जाना है, लेकिन कुंभ मेले के मद्देनजर प्रयागराज पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है. मेले से पहले स्टेशन को इस तरह तैयार कर दिया जाएगा कि कुंभ में आने वाले यात्री सुखद एहसास के साथ यहां से वापस जाएं. तमाम यात्री और शहर के आम नागरिक भी रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाए जाने की कवायद से खुश और उत्साहित हैं. कुंभ के दौरान बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी.

UP Weather Forecast Today: यूपी में फिर बदलने लेने लगा मौसम, जानें- आज किन जिलों में हो सकती है बारिश

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम
ग्रीन सिटी-माधोपुर बंधा सड़क का लोकार्पण, सीएम योगी बोले- सतत विकास से गोरखपुर...
ग्रीन सिटी-माधोपुर बंधा सड़क का लोकार्पण, सीएम योगी बोले- सतत विकास से गोरखपुर...
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget