एक्सप्लोरर

Prayagraj: दीया जलाने के विवाद में चाचा-भतीजे की हत्या, गुस्साए परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन

UP News: प्रयागराज के उतरांव थाना क्षेत्र के आराकला गांव में दिवाली के दीप जलाने को लेकर हुए विवाद में चाचा भतीते की हत्या के बाद गांव में तनाव बढ़ गया. परिजनों सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया.

Prayagraj Crime News: संगम नगरी प्रयागराज में जमीन के विवाद में हुई मारपीट में मौत का शिकार हुए चाचा भतीजे की मौत के बाद आज नाराज परिवार वालों ने जमकर हंगामा किया. परिवार वालों ने आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाए जाने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने और दोनों मृतकों के परिवार वालों को पचास- पचास लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर अंतिम संस्कार से इनकार करते हुए शवों को उठने नहीं दिया. घंटों चले हंगामे के बाद  डीएम और एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने मौके पर पहुंचकर नाराज परिवार वालों से बातचीत की और उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किए जाने का वायदा कर शवों का अंतिम संस्कार कराया. 

यह घटना 31 अक्टूबर को दीपावली के दिन गंगानगर जोन के उतरांव थाना क्षेत्र के आराकला गांव की है. यहां एक खेत पर गांव के ही जितेंद्र दुबे का कुछ लोगों से विवाद चल रहा था. दीपावली के दिन दुबे परिवार ने इस जमीन पर दीप जला दिया तो दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई. मामला इतना बिगड़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी. दूसरे पक्ष के हमलावरों ने जितेंद्र दुबे और उनके भतीजे पवन दुबे की लाठी डंडों से जमकर पिटाई की. भतीजे पवन दुबे की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई. पवन का शव जब घर पहुंचा तो उसके चाचा जितेंद्र प्रसाद दुबे ने भी दम तोड़ दिया.

सगे चाचा भतीजे की पिटाई से एक साथ हुई मौत से कोहराम मच गया. नाराज परिवार वालों ने इस मामले में अपना आक्रोश दिखाते हुए शवों का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया. पीड़ित परिवार की मदद के लिए बीजेपी के वरिष्ठ नेता और डीसीएफ अध्यक्ष अजय पांडेय समेत विभिन्न पार्टियों के तमाम नेता भी पहुंच गए. पड़ोस की फूलपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव की वजह से इस मामले ने ज्यादा तूल पकड़ लिया. मारपीट करने वाले दोनों पक्ष अलग-अलग जातियों से थे, लिहाजा मामले ने सियासी रंग भी लिया.

अधिकारियों ने आश्वासन देकर शांत कराया मामला
नाराज परिवार वाले किसी भी कीमत पर शवों का अंतिम संस्कार करने को राजी नहीं थे. पहले पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने परिवार वालों को जानकारी दी कि इस मामले में एफआईआर पहले से ही दर्ज है. पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा जा चुका है. इसके बाद डीएम रवींद्र कुमार मांदड़ और एडिशनल पुलिस कमिश्नर एन कोलांची  ने परिवार वालों को उनकी उचित मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन देकर लोगों को समझाया.

ये भी पढ़ें: अश्लील वीडियो मामले में यूनुस चौधरी की बढ़ी मुश्किलें, छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget