एक्सप्लोरर

Prayagraj: 'धर्मांतरण करने वालों को न मिले आरक्षण का लाभ', प्रयागराज में बोले RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले

प्रयागराज में आरएसएस की बड़ी बैठक के बाद सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि कन्वर्जन करने वाले लोगों को आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए. यह बात उन्होंने मीडिया से कही.

UP News: संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) में 16-19 अक्टूबर के बीच आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की चार दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक बुधवार को समाप्त हो गई.  संघ प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) की मौजूदगी में गौहनिया के जयपुरिया स्कूल के वात्सल्य परिसर में हुई इस बैठक में कई विषयों पर चार दिनों तक गहन चिंतन-मंथन किया गया. भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को बैठक में चर्चा के विषयों और आगे की कार्ययोजना के बारे में जानकारी दी.

धर्मांतरण करने वालों को न मिले आरक्षण का लाभ

सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबले के मुताबिक संघ देश के हर जिले के एक गांव को मॉडल गांव के तौर पर लेगा. इन गांवों के सामाजिक और आर्थिक विकास करने का बैठक में संकल्प लिया गया है. इसके साथ ही बैठक में देश में तेजी से बढ़ रहे जनसंख्या असंतुलन की समस्या को लेकर भी गंभीर विचार विमर्श हुआ है. उन्होंने कहा है कि अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में जनसंख्या असंतुलन को रोकने के लिए जनसंख्या नीति बनाए जाने की मांग उठी है. यह भी कहा गया है कि यह नीति देश के सभी लोगों पर एक समान रूप से लागू होनी चाहिए.

बैठक में कन्वर्जन यानी धर्मांतरण के मुद्दे पर भी विचार विमर्श किया गया. कन्वर्जन को रोकने के लिए बने कानूनों को सख्ती से पालन कराने की मांग की गई. सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले ने कहा कि कन्वर्जन करने वाले लोगों को आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए. आरएसएस की बैठक में स्वावलंबी भारत पर चर्चा हुई. गांव में रोजगार सृजन के लिए युवाओं को स्किल ट्रेनिंग देकर उन्हें रोजगार से जोड़ने की बात कही गई ताकि ग्रामीण भारत से पलायन रुक सके.

कोविड के बाद हुई आरएसएस की बड़ी बैठक

अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक को लेकर जानकारी देते हुए सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले ने बताया कि बैठक में 379 अखिल भारतीय पदाधिकारियों के पहुंचने की संभावना थी. जिसमें से 372 पदाधिकारी उपस्थित रहे. उन्होंने कहा कि कोविड की महामारी के चलते दो साल बाद संघ.की बड़ी बैठक संगम नगरी प्रयागराज में आयोजित की गई. इस बैठक में संघ के 2025 में शताब्दी वर्ष को लेकर भी चर्चा की गई और कार्ययोजना भी तैयार की गई है. सर कार्यवाह ने कहा एक वर्ष में आर एस एस की साढे छह हजार शाखाएं बढ़ी हैं. संघ में 3000 से ऊपर पूर्णकालिक सदस्य एक साल में बढ़े हैं. साप्ताहिक मिलन की संख्या एक साल में 4000 से ज्यादा बढ़ी है. मासिक संघ मंडली 1800 बढ़ी है और 2024 के अंत तक हर मंडल के एक एक गांव में संगठन की शाखा को पहुंचाने का लक्ष्य है. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि संघ को लेकर ऑनलाइन पूछताछ की भी संख्या बढ़ी है. करीब एक लाख 20 हजार लोगों ने जॉइन आरएसएस के तहत संघ को जानने की इच्छा जताई है.

ये भी पढ़ें -

UPPCS Result 2021: यूपीपीसीएस 2021 के रिजल्ट में टॉप टेन में दो लड़कियों ने बनाई जगह, देखें लिस्ट

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget