एक्सप्लोरर

Prayagraj News: लोकसभा चुनाव की तैयारियां! प्रयागराज में दिखा तेलंगाना के सीएम का पोस्टर, जानें क्या है मामला

UP News: प्रयागराज में तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव की पार्टी की तरफ से जगह-जगह होर्डिंग्स लगाई गई है. इसमें किसी भी कांग्रेस के नेता को शामिल नहीं किया गया है. इसको लेकर चर्चाएं शुरु हो गई है.

Prayagraj News: पांच राज्यों में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में पंजाब को छोड़कर बाकी जगहों पर विपक्ष को भले ही करारी हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इसके बावजूद विपक्षी पार्टियां बीजेपी के सामने घुटने टेकने को कतई तैयार नहीं है.

पांच राज्यों के नतीजों से बेफिक्र विपक्षी पार्टियों ने अब राष्ट्रपति और लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. विपक्षी खेमे ने अपनी एकजुटता दिखाने की भी कवायद शुरु कर दी है. हालांकि विपक्षी खेमे में अब भी खुद को सबसे बड़ा और बेहतर साबित करने की होड़ मची हुई है.

चर्चा का कारण बनी लगाई गई होर्डिंग्स 

इसी कड़ी में संगम नगरी प्रयागराज में तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की पार्टी की तरफ से जगह-जगह लगाई गई होर्डिंग्स चर्चा का सबब बनी हुई है. इन होर्डिंग्स में चंद्रशेखर राव को ''देश का नेता'' बताया गया है. होर्डिंग्स में सबसे बड़ी तस्वीर चंद्रशेखर राव की ही लगाई गई है और उसके साथ लिखा गया है 'देश का नेता'. होर्डिंग्स में चंद्रशेखर राव के राजनीतिक सलाहकार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की भी बड़ी सी तस्वीर लगाई गई है.

20 मार्च को प्रशांत किशोर का जन्मदिन है. होर्डिंग में प्रशांत किशोर के जन्मदिन के बारे में भी लिखा हुआ है. होर्डिंग्स में चंद्रशेखर राव के साथ ही पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, नवीन पटनायक, महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा, पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के साथ ही यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की भी तस्वीरें लगाई गई हैं.

Gorakhpur: सीएम योगी की आवाज पर झूमती चली आई गैंडा 'हर-गौरी' की जोड़ी, जानिए फिर क्या हुआ

कांग्रेस के किसी भी नेता को नहीं मिली जगह

खास बात यह है कि इन होर्डिंग्स में कांग्रेस पार्टी के किसी भी नेता को जगह नहीं दी गई है. होर्डिंग्स में ना तो सोनिया गांधी नजर आ रहीं हैं, ना ही राहुल-प्रियंका दिख रहे हैं और ना कोई दूसरा नेता दिखाई दिखाई दे रहा है. बिहार के सीएम और जेडीयू नेता नीतीश कुमार की तस्वीर इन होर्डिंग्स में जरूर लगाई गई है.

होर्डिंग लगाने वाले के चंद्रशेखर राव की पार्टी के नेता और उनके बेहद करीबी कहे जाने वाले तेलंगाना साईं ने एबीपी चैनल से फोन पर की गई बातचीत में दावा किया कि यह कवायद पांच राज्यों के चुनाव नतीजों को भूल कर राष्ट्रपति चुनाव और लोकसभा चुनाव की मुहिम में विपक्ष को एकजुट करने की है. उनके मुताबिक इन सभी नेताओं में एकजुटता की सहमति बन गई है. यह सभी नेता आपस में मिलकर राष्ट्रपति और लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे.

उत्तर भारत के नेताओं को हो सकता है एतराज 

हालांकि चंद्रशेखर राव को 'देश का नेता' बताए जाने पर उत्तर भारत के नेताओं को जरूर एतराज हो सकता है. खास बात यह है कि होर्डिंग में कांग्रेसी नेताओं को जगह नहीं मिलने पर अब यह बात साफ हो गई है कि देश में एक बार फिर से गैर बीजेपी और गैर कांग्रेसी पार्टियों का थर्ड फ्रंट यानी तीसरा मोर्चा बनाए जाने की कोशिश शुरु की गई है. हालांकि यह कोशिश कितनी सार्थक साबित होगी इसका फैसला तो वक्त ही करेगा. लेकिन यह जरुर कहा जा सकता है कि चंद्रशेखर राव ने प्रशांत किशोर के सहारे अब देश की राजनीति में कदम रखने का मन बनाया है.

मायावती को भी नहीं मिली जगह

प्रयागराज में जगह-जगह लगी यह होर्डिंग्स चर्चा का सबब बनी हुई है. होर्डिंग्स को देखने के बाद विपक्षी एकजुटता से ज्यादा चर्चा इसमें कांग्रेस पार्टी को नजरअंदाज किए जाने की है. देश में राजनीति का बड़ा केंद्र कहे जाने वाले प्रयागराज में अभी इस बात की चर्चा शुरु हो गई है कि देश में एक बार फिर से तीसरा मोर्चा यानी थर्ड फ्रंट गठित हो सकता है.

हालांकि इसका अगुआकार बनने को लेकर नेताओं में जिस तरह से होड़ मची हुई है और चंद्रशेखर राव ने खुद को 'देश का नेता' बताने की जो पहल की है उसमें यह तीसरा मोर्चा कितने दिनों तक कारगर साबित होगा इस बारे में फिलहाल कुछ भी कह पाना मुश्किल होगा. होर्डिंग्स में यूपी विधानसभा चुनाव में एक सीट पर ही सिमटने वाली बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती को भी जगह ना मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है.

ये भी पढ़ें-

CM Yogi Adityanath Gorakhpur Visit: योगी आदित्यनाथ को बधाई देने उमड़ी भारी भीड़, दर्शन-पूजन के बाद की गोसेवा, कालू-गुल्लू को दुलारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget