एक्सप्लोरर

Gorakhpur: सीएम योगी की आवाज पर झूमती चली आई गैंडा 'हर-गौरी' की जोड़ी, जानिए फिर क्या हुआ

गोरखपुर में अपने हाथों लोकार्पित प्राणी उद्यान को करीब सालभर बाद देख मुख्यमंत्री काफी खुश और रोमांचित नजर आए. आज सुबह गोरखनाथ मंदिर से लेकर चिड़ियाघर तक पशुओं के प्रति सीएम का प्रेमभाव उमड़ता रहा.

Gorakhpur News: होली के मौके से चार दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने दूसरे दिन आज शहीद अशफाकउल्ला खां प्राणी उद्यान (Shaheed Ashfaq Ullah Khan Prani Udyan) का भ्रमण किया. पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों को चिड़ियाघर की सौगात सीएम योगी ने 27 मार्च 2021 को दी थी. अपने हाथों लोकार्पित प्राणी उद्यान को करीब सालभर बाद देख मुख्यमंत्री काफी खुश और रोमांचित नजर आए. भ्रमण के दौरान उन्होंने हर और गौरी नामक गैंडों की जोड़ी, भालू, बब्बर शेर को देखा और वन्यजीवों के बाड़े तक पहुंचकर किए गए इंतजामों की जानकारी ली. इस दौरान सीएम बाड़ों पर जानवरों को प्यार से पुकारते भी रहे.

गैंडों की जोड़ी हर और गौरी को सीएम योगी ने दी आवाज

साथ में मौजूद लोगों के लिए हतप्रभ कर देने वाला पल तब आया जब असम से हाल में लाए गए गैंडों की जोड़ी हर और गौरी को सीएम ने आवाज दी. सीएम योगी ने तकरीबन पांच मिनट तक दोनों को नाम से पुकारा. दोनों ने सीएम की आवाज सुन कान हिलाए. दोनों बाड़े में काफी दूर थे लेकिन पुकार पर बाड़ा में बनाए मोठ से होते हुए सीएम योगी के करीब चले आए. सीएम योगी ने पहले गौरी को केला हाथों से खिलाया तब तक हर भी करीब आ गया था. मानो कह रहा हो कि मुझे भी खिलाइए. पास भागे चले आए सीएम ने प्यार से केला खिलाया. मुख्यमंत्री योगी बैटरी से संचालित प्राणी उद्यान की गोल्फ कार से भ्रमण किया.

सीएम का काफिला पहले स्लाथ बियर के बाड़ा के पास रुका. उसके बाद सीएम चीतल के बाड़ा में झुंड देख कर रुक गए. सीएम उतरकर काला हिरण के बाड़ा पर भी गए. उनके साथ चल रहे प्राणी उद्यान के निदेशक डॉ एच राजा मोहन, पशु चिकित्सक डॉ योगेश प्रताप सिंह और डीएफओ विकास यादव वन्यजीव से जुड़ी जानकारियां दे रहे थे. उसके बाद सीएम योगी गैंडे के बाड़ा पर पहुंचे. उसके पास उन्होंने पीपल के वृक्ष का पौध लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. वृक्षारोपण करने के बाद सीएम योगी तेंदुए के बाड़ा पर गोल्फ कार से उतर तेंदुए नारद को आवाज लगाई और बाड़ा पर कुछ मिनट रुके.

उसके बाद बाघ के बाड़ा में अमर को नजर भर कर देखा. उनके चेहरे पर खुशी के भाव दिख रहे थे. पैदल ही सीएम योगी शेर के बाड़ा में पटौदी के पास आए. पटौदी की दहाड़ ने सीएम को रोमांचित कर दिया. निरीक्षण के दौरान सीएम के ओएसएस उमेश कुमार सिंह उर्फ बल्लू, प्राणी उद्यान के निदेशक एच राजा मोहन, डीएम विजय किरण आनंद, मुख्य वन संरक्षक गोरखपुर मंडल भीमसेन, प्रभागीय वनाधिकारी गोरखपुर विकास यादव, ‌क्षेत्रीय वनाधिकारी मुख्यालय रेंज सुधीर कुमार, उप प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप कुमार वर्मा, प्रशासनिक अधिकारी राजीव कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रथम राजेश कुमार पाण्डेय,  प्रभारी क्षेत्रीय वन अधिकारी द्वितीय चन्द्रभूषण पासवान, पशु चिकित्सक डॉ. रवि यादव, वन दरोगा रोहित सिंह, वन्य जीव रक्षक शैलेश कुमार गुप्ता, नीरज सिंह कर्मचारी भी मौजूद रहे.

Holi 2022: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में मना होली का जश्न, भक्ति के रंग में डूबे श्रद्धालु

नजर पड़ने पर 6 वर्षीय बच्चे से पूछा फोटो खिंचाने आए हो?

गौरतलब है कि सीएम योगी का बाल प्रेम जग जाहिर है. निरीक्षण के दौरान सीएम योगी की नजर 6 वर्षीय कार्तिक पाण्डेय उर्फ काशी पर पड़ी. गैंडे के बाड़ा पर जब हर और गौरी को आवाज दे रहे थे, उन्होंने कार्तिक को भी पास बुला लिया. पूछा कि तुम फोटो खिंचाने आए हो? काशी ने कहा कि हॉ. उन्होंने कार्तिक का नाम, बहन का नाम और क्लास के बारे में पूछा. कार्तिक सीएम के सवालों का जवाब दे रहा था. सीएम योगी मस्ती के मूड में आ गए. गैंडे दिखा कर बोले ये सूअर? कार्तिक जबाब नहीं दे सका. सीएम योगी फिर हर और गौरी को आवाज देने लगे. कार्तिक साथ ही खड़ा था. सीएम जब जाने लगे तो उन्होंने उसे पास बुला कर फोटो खिंचाई, केले दिए. फिर पूछा कि कौन सा जानवर देखा अभी, कार्तिक ने जवाब दिया सूअर. बस फिर क्या था सीएम योगी आदित्यनाथ समेत सभी हंस पड़े.

लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में कीर्तिमान रचने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पशुओं के प्रति स्नेह भाव जग जाहिर है. आज सुबह गोरखनाथ मंदिर से लेकर चिड़ियाघर तक पशुओं के प्रति सीएम का प्रेमभाव उमड़ता रहा. चिड़ियाघर में लोग उस समय भाव विभोर हो उठे जब सीएम योगी की आवाज पर असम से तीन दिन पहले गैंडे (हर-गौरी) बाड़े में काफी दूर से पास तक चले आए. मुख्यमंत्री ने स्नेहपूर्वक उन्हें केला खिलाया. चिड़ियाघर का भ्रमण कर सीएम योगी ने बब्बर शेर, भालू व हिरन आदि को भी देखा. 

Meerut News: होली और शब-ए-बारात एक साथ, जानिए कैसे हैं पुलिस के सुरक्षा इंतजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फुनगी को फांसी, शाखाओं को माफी', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR पर बोले अखिलेश यादव
'फुनगी को फांसी, शाखाओं को माफी', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR पर बोले अखिलेश यादव
यूपी: BJP संगठन में जिम्मेदारी मिलने के बाद पूजा पाल की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे लिए सम्मान के...'
यूपी: BJP संगठन में जिम्मेदारी मिलने के बाद पूजा पाल की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे लिए सम्मान के...'
लखनऊ अग्निकांड के बाद पीलीभीत में बड़ा एक्शन, अवैध कोचिंग और कंप्यूटर सेंटरों पर छापेमारी
लखनऊ अग्निकांड के बाद पीलीभीत में बड़ा एक्शन, अवैध कोचिंग और कंप्यूटर सेंटरों पर छापेमारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कौन हैं वो 8 लोग? जिनका FIR में नाम, SIT रिपोर्ट के दो दिन बाद केस दर्ज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कौन हैं वो 8 लोग? जिनका FIR में नाम, SIT रिपोर्ट के दो दिन बाद केस दर्ज

वीडियोज

Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!
Ketan Murder Case | Siya Goyal | ABP News | ABP Report : मर्डर के बाद सिया ने मनाया था जश्न
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Mahadangal: क्या खतरे में है हिंदुओं की आस्था?
Ram Mandir Donation Scam Exposed | Sanjay Singh: SIT की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता का प्रमाण, पहचान और मीडिया से सोशल मीडिया तक बहस…, पासपोर्ट क्यों नहीं मजबूत दस्तावेज?
नागरिकता का प्रमाण, पहचान और मीडिया से सोशल मीडिया तक बहस…, पासपोर्ट क्यों नहीं मजबूत दस्तावेज?
भरत तिवारी केस: न्यायिक जांच शुरू होते ही पुलिस का यू-टर्न! FIR से पिता और भाई का नाम हटाया
भरत तिवारी केस: न्यायिक जांच शुरू होते ही पुलिस का यू-टर्न! FIR से पिता और भाई का नाम हटाया
टेस्ट क्रिकेट का 96 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर ने जड़े शतक; साझेदारी 300 रनों के पार
टेस्ट क्रिकेट का 96 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर ने शतक जड़कर रचा इतिहास
OTT Releases: एक्शन से एडवेंचर तक, भूलकर भी मिस ना करें नेटफ्लिक्स की ये 6 धांसू फिल्में, एक ने तो की थी रिकॉर्ड तोड़ कमाई
एक्शन से एडवेंचर तक, भूलकर भी मिस ना करें नेटफ्लिक्स की ये 6 धांसू फिल्में, एक ने तो की थी रिकॉर्ड तोड़ कमाई
पासपोर्ट मुद्दे पर विपक्ष ने केंद्र को घेरा, उठाए सवाल? पूछा-किस दस्तावेज पर करें यकीन
पासपोर्ट मुद्दे पर विपक्ष ने केंद्र को घेरा, उठाए सवाल? पूछा-किस दस्तावेज पर करें यकीन
अलर्ट: भारत के 'चिकन नेक' तक पहुंचा चीन! नई दिल्ली से बौखलाए ढाका के साथ ड्रैगन ने की बड़ी डील
अलर्ट: भारत के 'चिकन नेक' तक पहुंचा चीन! नई दिल्ली से बौखलाए ढाका के साथ ड्रैगन ने की बड़ी डील
‘अमेरिका के साथ कोई समझौता तब तक नहीं होगा, जब तक...’, US-भारत ट्रेड डील को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा बयान
‘अमेरिका संग समझौता तब तक नहीं होगा, जब तक...’, US-भारत ट्रेड डील पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान
गूगल से लेकर अमेजन तक, जानिए क्यों भारत में चेक बुक लेकर कतार में खड़े हैं दुनिया के दिग्गज
गूगल से लेकर अमेजन तक, जानिए क्यों भारत में चेक बुक लेकर कतार में खड़े हैं दुनिया के दिग्गज
Embed widget