एक्सप्लोरर

अमित शाह ने चार साल बाद पूरा किया वादा, जानें- किसने कहा पार्टी ने उम्मीदों से ज्यादा दिया

भारतीय जनता पार्टी ने विधान परिषद चुनाव के लिए 6 उम्मीदवारों का एलान किया है. इसमें सुरेंद्र चौधरी का नाम काफी चौंकाने वाला है क्योंकि उन्होंने तमाम दिग्गजों को पछाड़ते हुए टिकट हासिल करने में कामयाबी पाई है.

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में एमएलसी चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की जो सूची जारी की है, उसमें प्रयागराज के सुरेंद्र चौधरी का भी नाम शामिल है. सुरेंद्र चौधरी 5 साल पहले ही बीएसपी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे. वो जिला पंचायत के सदस्य रह चुके हैं और उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी की छात्र राजनीति से की थी. सुरेंद्र चौधरी का नाम काफी चौंकाने वाला है क्योंकि उन्होंने तमाम दिग्गजों को पछाड़ते हुए टिकट हासिल करने में कामयाबी पाई है.

केशव प्रसाद मौर्य के करीबी माने जाते हैं सुरेंद्र चौधरी सुरेंद्र चौधरी यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेहद करीबी माने जाते हैं. केशव मौर्य जब साल 2016 में यूपी बीजेपी के अध्यक्ष बने थे सुरेंद्र तभी बीजेपी में शामिल हुए थे. उनकी गिनती तेज तर्रार और जुझारू नेताओं में की जाती है. तकरीबन 40 साल के सुरेंद्र चौधरी को साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी ने प्रयागराज की सोरांव सुरक्षित सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया था. हालांकि, सिंबल एलाट होने के बाद भी अपना दल से समझौता होने की वजह से उन्हें बैठना पड़ा था. बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर पर्चा वैलिड होने के बाद भी अपना दल उम्मीदवार को समर्थन देने के बावजूद कमल के सिंबल पर पांच हजार से ज्यादा वोट पड़े थे.

अमित शाह ने चार साल बाद पूरा किया वादा, जानें- किसने कहा पार्टी ने उम्मीदों से ज्यादा दिया

बीजेपी को होगा फायदा उस वक्त तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने रैली के मंच से ये एलान किया था कि सुरेंद्र चौधरी के साथ अन्याय नहीं होगा और पार्टी उनकी चिंता करेगी. तकरीबन 4 साल का वक्त बीतने के बाद बीजेपी ने अब उन्हें विधान परिषद में भेजने का फैसला किया है. सुरेंद्र चौधरी के जरिए बीजेपी प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों में दलित वोटरों को लुभाने की भी कोशिश करेगी. दलित समुदाय के सुरेंद्र चौधरी ने भी ये माना है कि वो अपने समाज को अब बीजेपी से और ज्यादा तेजी के साथ जोड़ने की का काम करेंगे.

अमित शाह ने चार साल बाद पूरा किया वादा, जानें- किसने कहा पार्टी ने उम्मीदों से ज्यादा दिया

पार्टी ने उम्मीदों से ज्यादा दिया एमएलसी का टिकट मिलने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल मालाओं के साथ सुरेंद्र चौधरी का स्वागत किया. इस मौके पर एबीपी गंगा की टीम से बातचीत करते हुए सुरेंद्र चौधरी ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का खास तौर पर शुक्रिया अदा किया और कहा कि पार्टी ने उन्हें उनकी उम्मीदों से ज्यादा जो तोहफा दिया है वो उस जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से निभाने का काम करेंगे. पार्टी को मजबूत करने में दिन-रात एक कर देंगे. सुरेंद्र चौधरी सोमवार को पार्टी के बाकी उम्मीदवारों के साथ अपना नामांकन लखनऊ में दाखिल करेंगे.

ये भी पढ़ें:

यूपी विधान परिषद की 12 सीटों के लिये बीजेपी ने छह उम्मीदवारों का किया ऐलान, देखें लिस्ट

विकास दुबे पर बन रही फिल्म पर पत्नी ऋचा ने जताया एतराज, भेजा कानूनी नोटिस

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में बेकाबू ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, दारोगा समेत दंपत्ति की मौत
अलीगढ़ में बेकाबू ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, दारोगा समेत दंपत्ति की मौत
शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या
शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या
'नहीं सुना तो सत्ता से बाहर हो जाएगी BJP', संजय निषाद के बयान से हलचल
'नहीं सुना तो सत्ता से बाहर हो जाएगी BJP', संजय निषाद के बयान से हलचल
विनोद तावड़े बने यूपी प्रभारी, CM योगी ने इस अंदाज में दी बधाई
विनोद तावड़े बने यूपी प्रभारी, CM योगी ने इस अंदाज में दी बधाई

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget