एक्सप्लोरर

यूपी: अनशन पर बैठे इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्र, अंतिम वर्ष की परीक्षा का कर रहे हैं विरोध

अंतिम वर्ष और सेमेस्टर की परीक्षा कराए जाने के फैसले के विरोध में समाजवादी छात्र सभा से जुड़े छात्र यूनिवर्सिटी कैम्पस में अनशन पर बैठे हुए हैं. छात्रों ने परीक्षा कराए बिना ही सभी को प्रमोट और पास घोषित किए जाने की मांग की है.

प्रयागराज: यूजीसी की तरफ से विश्वविद्यालयों के अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षा अनिवार्य किए जाने के फैसले का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है. परीक्षा कराए जाने के बजाय छात्रों को पास घोषित किए जाने की मांग को लेकर इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कुछ छात्र पिछले दो दिनों से अनशन पर बैठे हुए हैं. समाजवादी छात्र सभा से जुड़े ये छात्र यूनिवर्सिटी कैम्पस में छात्रसंघ भवन पर अनशन पर बैठे हुए हैं.

छात्रों का कहना है कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी में ज्यादातर छात्र दूसरे जिलों या प्रदेशों से आकर पढ़ाई करते हैं. ऐसे में इम्तहान होने पर उन्हें न सिर्फ यहां आना पड़ेगा, बल्कि भीड़ होने पर छात्रों-शिक्षकों और कर्मचारियों में संक्रमण का खतरा भी पैदा होगा. छात्रों ने परीक्षा कराए बिना ही सभी को प्रमोट और पास घोषित किए जाने की मांग की है. अनशन पर बैठे छात्रों ने इसके साथ ही ऑनलाइन पढ़ाई होने पर सभी स्टूडेंट्स को मुफ्त लैपटॉप और रोज 2 जीबी डेटा दिए जाने की भी मांग की है.

अंतिम वर्ष और सेमेस्टर की परीक्षा कराए जाने के फैसले के विरोध में समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भी प्रदेश सरकार और यूजीसी का पुतला फूंकते हुए और प्रदर्शन किया था. छात्रों ने कहा कि जब पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है, तब देश और प्रदेश में परीक्षा कराके छात्र-छात्राओं की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है.

बता दें कि, हाल ही में यूजीसी की ओर से जारी दिशानिर्देशों के मुताबिक, विश्वविद्यालयों में अंतिम वर्ष की परीक्षाएं सितंबर के अंत तक आयोजित होंगी. दिशा निर्देश में कहा गया है कि विश्वविद्यालय या फिर संस्थान की तरफ से अंतिम वर्ष की परीक्षाएं ऑनलाइन, ऑफलाइन या दोनों माध्यमों से करायी जाएंगी.

यह भी पढ़ें:

यूपी: इक्ष्वाकु नगरी के नाम से बसेगी नई अयोध्या, पहले चरण में खर्च होंगे 7 हजार करोड़ रुपए, जानें- क्या होगा खास

यूपी बोर्ड के सिलेबस से हटा कांग्रेस का इतिहास, पढ़ाई के नाम पर छिड़ी सियासी 'महाभारत'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या: शेषावतार मंदिर में ध्वजारोहण के बीच फिर चर्चा में आए चंपत राय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
अयोध्या: शेषावतार मंदिर में ध्वजारोहण के बीच फिर चर्चा में आए चंपत राय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
Sonbhadra News: सोन नदी में नहाने गए दो किशोर डूबे, अफरा-तफरी में एक और युवक लापता
सोनभद्र: सोन नदी में नहाने गए दो किशोर डूबे, अफरा-तफरी में एक और युवक लापता
यूपी के गाजियाबाद में पहचान छिपाकर रिश्ते का आरोप, बच्ची के जन्म के बाद सामने आई सच्चाई
यूपी के गाजियाबाद में पहचान छिपाकर रिश्ते का आरोप, बच्ची के जन्म के बाद सामने आई सच्चाई
Muzaffarnagar News: गर्म लोहा, रबड़ का चाबुक, पिटबुल डॉग से भी कटवाया, मजदूरों पर जुर्म की इंतेहां
मुजफ्फरनगर: गर्म लोहा, रबड़ का चाबुक, पिटबुल डॉग से भी कटवाया, मजदूरों पर जुर्म की इंतेहां

वीडियोज

Ram Mandir Donation Scam |Abp Report:1 श्रद्धालु, सिर्फ 15 रुपये दान? गले नहीं उतरी ट्रस्ट की कहानी!
Ram Mandir Daan Chori | Ayodhya: रामलला के चढावे के 'पापी',आखिर कब तक 'माफी'! | Champat Rai | News
Bilauti Mahapanchayat | Bharat Tiwari के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब ! सम्राट लेंगे बड़ा एक्शन?
Sansani | Crime News: बेवफा सिया का 'सोनम कांड'...शहर में सनसनी !
Lexus LM 350h 4 seater review India | #lexuslm #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली से अमृतसर के लिए निकला विमान, घुस गया पाकिस्तान, इस्लामाबाद में मचा हड़कंप, जानें फिर क्या हुआ
दिल्ली से अमृतसर के लिए निकला विमान, घुस गया पाकिस्तान, इस्लामाबाद में हड़कंप, जानें फिर क्या हुआ
केतन अग्रवाल केस: थकने का बहाना कर बैठना था सिया का सिग्नल, जैसे ही बैठी, चेतन ने दिया धक्का
केतन अग्रवाल केस: थकने का बहाना कर बैठना था सिया का सिग्नल, जैसे ही बैठी, चेतन ने दिया धक्का
कौन हैं आकाशदीप की होने वाली दुल्हनिया अक्षिता राज? आज वाराणसी में लेंगे साथ फेरे
कौन हैं आकाशदीप की होने वाली दुल्हनिया अक्षिता राज? आज वाराणसी में लेंगे साथ फेरे
सुनीता आहूजा और टीना आहूजा ने फैमिली इमरजेंसी की वजह से छोड़ा रियलिटी शो, गोविंदा की पत्नी बोलीं- मैं बहुत परेशान हूं
सुनीता आहूजा और टीना आहूजा ने फैमिली इमरजेंसी की वजह से छोड़ा रियलिटी शो, गोविंदा की पत्नी बोलीं- मैं बहुत परेशान हूं
पश्चिम बंगाल में गोदाम ढहने से 4 की मौत, आर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी; CM ने क्या दी जानकारी?
पश्चिम बंगाल में गोदाम ढहने से 4 की मौत, आर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी; CM ने क्या दी जानकारी?
यूपी BJP की टीम फाइनल, पंकज चौधरी को सौंपी गई लिस्ट, केन्द्रीय नेतृत्व की हरी झंडी का इंतजार
यूपी BJP की टीम फाइनल, पंकज चौधरी को सौंपी गई लिस्ट, केन्द्रीय नेतृत्व की हरी झंडी का इंतजार
Explained: फीफा में दहाड़े 'बूढ़े शेर'! रोनाल्डो से लेकर मेसी और गॉर्डन तक, 40 से ज्यादा उम्र के 8 प्लेयर्स का कैसे चला जादू?
फीफा में दहाड़े 'बूढ़े शेर'! रोनाल्डो, मेसी से गॉर्डन तक, 40 से ज्यादा उम्र के 8 प्लेयर्स चमके!
Early Pregnancy Diet: Early pregnancy में क्यों नहीं खाना चाहिए पपीता-पाइनएप्पल, कैसे बनते हैं अनचाहे गर्भपात की वजह?
Early pregnancy में क्यों नहीं खाना चाहिए पपीता-पाइनएप्पल, कैसे बनते हैं अनचाहे गर्भपात की वजह?
Embed widget