एक्सप्लोरर

यूपी बोर्ड के सिलेबस से हटा कांग्रेस का इतिहास, पढ़ाई के नाम पर छिड़ी सियासी 'महाभारत'

यूपी बोर्ड ने अपने पाठ्यक्रम में कटौती की है. नागरिक शास्त्र विषय में जो अध्याय हटाए हैं उनमें से दो पर विवाद खड़ा हो गया हैं. इन अध्यायों में कांग्रेस का इतिहास, एक दल के प्रभुत्व का दौर और कांग्रेस शामिल है.

प्रयागराज: यूपी बोर्ड ने कोरोना महामारी के चलते इस साल अपने पाठ्यक्रम में 30 फीसदी की कटौती की है. इंटर यानी बारहवीं की क्लास में नागरिक शास्त्र विषय में जो अध्याय हटाए हैं, उनमें कांग्रेस पार्टी के इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन और आजाद भारत में कांग्रेस की भूमिका से जुड़े दो चैप्टर भी शामिल हैं.

बोर्ड के पाठ्यक्रम से कांग्रेस पार्टी से जुड़े अध्यायों को हटाए जाने पर सियासत शुरू हो गई है. कांग्रेस पार्टी ने इस पर कड़ा एतराज जताते हुए इसे सियासी साजिश करार दिया है. बीजेपी ने इस विवाद पर सधा हुआ बयान देते हुए कहा है कि कांग्रेस के बारे में सब लोग अच्छे से जानते हैं, इसलिए उसके बारे में और ज्यादा जानकारी देने की कोई जरुरत नहीं है. इतिहासकार भी सरकार के इस फैसले से सहमत नहीं हैं. उनका कहना है कि स्वतंत्रता आंदोलन, आजाद और प्रगतिशील भारत की नींव रखने में कांग्रेस के योगदान की जानकारी के बिना युवाओं में राष्ट्रवादी सोच कैसे पैदा हो सकती है.

कोरोना की महामारी के चलते इस साल सभी बोर्ड ने अपने पाठ्यक्रम में कटौती की है. इसी के तहत यूपी बोर्ड ने नौवीं से बारहवीं क्लास तक के सभी विषयों के पाठ्यक्रम को 30 फीसदी कम कर दिया है. बोर्ड ने बारहवीं क्लास से नागरिक शास्त्र विषय में जो अध्याय हटाए हैं, उनमें से दो पर विवाद खड़ा हो गया हैं. ये दो अध्याय खंड ख का पांचवा और छठा है. इन अध्यायों में कांग्रेस का इतिहास, एक दल के प्रभुत्व का दौर और कांग्रेस शामिल हैं.

यूपी बोर्ड के सिलेबस से हटा कांग्रेस का इतिहास, पढ़ाई के नाम पर छिड़ी सियासी 'महाभारत

दोनों अध्यायों में आजादी की लड़ाई में कांग्रेस के योगदान, आधुनिक भारत में कांग्रेस की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया गया है. अध्याय में नेहरू से लेकर इंदिरा तक विस्तार से बताया गया. नागरिक शास्त्र विषय में इन दो अध्यायों के अलावा कई और टॉपिक भी हटाए गए हैं. हालांकि, अध्यायों को हटाए जाने को लेकर क्या नियम और नीति अपनाई गई, इस पर यूपी बोर्ड कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है.

इस बारे में यूपी कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता बाबा अभय अवस्थी का कहना है कि बीजेपी राज में सियासी साजिश के तहत इतिहास से जानबूझकर छेड़छाड़ की जा रही है. बीजेपी के पास खुद के बारे में बताने को कुछ भी नहीं है, इसलिए वह कांग्रेस की पहचान को भी खत्म करना चाहती है. दूसरी तरफ इतिहास की प्रोफेसर रहीं बीजेपी सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी का कहना है कि कांग्रेस आपदा के हर मौके को सियासी अवसर में बदलना चाहती है, इसलिए वो इसे बेवजह का मुद्दा बनाकर विरोध कर रही है. उनका कहना है कि कांग्रेस के बारे में ज्यादातर लोगों को जानकारी है ही, ऐसे में उसके बारे में और अधिक जानने की कोई जरुरत नहीं है.

यूपी बोर्ड के सिलेबस से हटा कांग्रेस का इतिहास, पढ़ाई के नाम पर छिड़ी सियासी 'महाभारत

इलाहाबाद सेंट्रल युनिवर्सिटी के इतिहास विभाग के प्रोफेसर और जाने माने इतिहासकार डॉ हेरम्ब चतुर्वेदी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और गलत बताया है. उनका कहना है कि इसके पीछे वजह कुछ भी हो, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए था. सियासत से अलग हटकर भी कांग्रेस का बड़ा योगदान है. इस योगदान को जानने के बाद ही युवाओं में देश प्रेम की भावना और जागृत होगी.

यह भी पढ़ें:

उत्तर प्रदेश में बकरीद के त्योहार को लेकर गाइडलाइन जारी, सोशल डिस्टेंसिंग समेत इन बातों का रखना होगा ध्यान

Haridwar: आकाशीय बिजली गिरने से नहीं ढही थी हर की पौड़ी की दीवार, ये है हादसे की असली वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की आशंका, DM के आदेश पर कब्र से निकाला लड़की का शव
अलीगढ़ में ऑनर किलिंग की आशंका, DM के आदेश पर कब्र से निकाला लड़की का शव
44 लाख के बीमा क्लेम के लालच में पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार
44 लाख के बीमा क्लेम के लालच में पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार
उत्तराखंड में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील
उत्तराखंड में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील
'सरकार चाहे जितना भी...', FIR होने के बाद क्या बोले अवधेश प्रसाद?
'सरकार चाहे जितना भी...', FIR होने के बाद क्या बोले अवधेश प्रसाद?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget