एक्सप्लोरर

Prayagraj News: रोजगार ना मिलने से नाराज छात्र सिर मुंडवाकर कर रहे थे प्रदर्शन, पुलिस ने उठाया ये कदम

UP News: यूपी के प्रयागराज में प्रदर्शनकारी प्रतियोगी छात्रों का कहना था कि वह तमाम डिग्रियां और योग्यता होने के बावजूद बेरोजगार हैं. सरकार उन्हें कोई रोजगार नहीं मुहैया करा पा रही है.

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज में आज रोजगार दिए जाने की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्रों ने अनूठे अंदाज में प्रदर्शन किया. दर्जनों की संख्या में प्रतियोगी छात्रों ने माघ मेले में संगम के नजदीक अपने सिर के बाल मुंडवाकर खास अंदाज में अपनी नाराजगी जताई. हालांकि सभी छात्रों का मुंडन होने से पहले ही वहां पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने मुंडन करा रहे प्रतियोगी छात्रों को लाठियों के दम पर भगा दिया. इस दौरान पुलिस ने करीब आधा दर्जन छात्रों को हिरासत में भी लिया. छात्रों के साथ पुलिस वालों ने धक्का मुक्की की और उनके साथ अपराधियों जैसा सलूक किया. 

डिग्री और योग्यता के बावजूद नौकरी नहीं-छात्र
इस दौरान संगम के पास काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल रहा. प्रदर्शनकारी प्रतियोगी छात्रों का कहना था कि वह तमाम डिग्रियां और योग्यता होने के बावजूद बेरोजगार हैं. सरकार उन्हें कोई रोजगार नहीं मुहैया करा पा रही है. न तो सरकारी नौकरियां निकल रही हैं और न ही पारदर्शी तरीके से भर्तियां हो रही हैं. इसलिए वे अपने सिर का मुंडन कराकर सरकार के खिलाफ लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करना चाहते थे. 

सिर मुंडवाने की अनुमति नहीं ली-इंस्पेक्टर
दूसरी तरफ छात्रों के साथ धक्का मुक्की कर उन्हें गिरफ्तार करने वाले दारागंज कोतवाली के पुलिस इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार दुबे का कहना था कि प्रतियोगी छात्र सरकार के खिलाफ अनैतिक तरीके से प्रदर्शन करना चाहते थे इसलिए उन्हें मजबूरन गिरफ्तार करना पड़ा. उन्होंने दावा किया कि सिर के बाल मुंडवाने के लिए छात्रों ने प्रशासन से अनुमति नहीं ली थी.

पुलिस ने माघ मेले में जिस जगह शांतिपूर्ण तरीके से अपना सिर मुंडवा रहे छात्रों को लाठियों से पीटकर उन्हें गिरफ्तार किया है वहां विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लगी होने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं वाले कई पोस्टर्स व होर्डिंग्स भी लगे थे, लेकिन सरकारी अमले को वह नहीं नजर आया.

ये भी पढ़ें:

UP Election: केशव प्रसाद मौर्य का सपा-कांग्रेस पर जोरदार हमला, समाजवादी पार्टी को कहा 'समाप्त पार्टी'

UP Election 2022: बीजेपी के 'सुरक्षा चक्र पोस्टर' पर भड़के स्वामी प्रसाद मौर्य', जानें- क्या कहा?

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम को CM योगी ने दी बधाई, जानें क्या बोले?
नितिन नवीन की नई टीम को CM योगी ने दी बधाई, जानें क्या बोले?
यूपी में खाद की उपलब्धता पर योगी सरकार की सख्ती, समितियों पर कड़ी नजर
यूपी में खाद की उपलब्धता पर योगी सरकार की सख्ती, समितियों पर कड़ी नजर
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर अस्पताल की मांग, 13वें दिन धरना स्थगित
ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर अस्पताल की मांग, 13वें दिन धरना स्थगित

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget