एक्सप्लोरर

Student Protest: प्रयागराज में खत्म हुआ छात्रों का आंदोलन, आयोग के दफ्तर के समाने धरने से हटे अभ्यर्थी

उत्तर प्रदेश में लोक सेवा आयोग के दफ्तर के बाहर पांच दिनों से लगातार चल रहा छात्रों का आंदोलन अब शुक्रवार की देर शाम पूरी तरह खत्म हो चुका है. दफ्तर से बाहर अब एक भी छात्र मौजूद नहीं हैं.

UPPSC Protest: यूपी लोक सेवा आयोग के बाहर चल रहे छात्रों का आंदोलन अब पूरी तरह खत्म हो चुका है. जो छात्र आज आयोग के गेट के सामने धरने पर बैठे थे, वह भी उठकर चले गए हैं. आयोग के दफ्तर के बाहर की सड़क अब पूरी तरह खाली हो गई है. वहां अब एक भी प्रदर्शनकारी नहीं है. छात्रों का जो गुट आज पांचवें दिन भी आंदोलन को जारी रखें हुआ था, उसने भी प्रदर्शन खत्म कर दिया है.

अब से थोड़ी देर पहले सभी प्रदर्शनकारी यूपी लोक सेवा आयोग के दफ्तर के बाहर से हट गए हैं. ज्यादातर छात्रों ने आज दिन में ही आंदोलन खत्म करने का ऐलान कर दिया था. दिन में यूपी-पीसीएस की नई परीक्षा तारीख का ऐलान होने के बाद ही छात्रों ने आंदोलन खत्म कर दिया था. हालांकि 100 की संख्या में छात्र आयोग के दफ्तर के बाहर डटे हुए थे और हटने को तैयार नहीं थे. 

क्या थी मांग
जो छात्र वहां बचे हुए था उनका कहना था कि पीसीएस की तरह जब तक आरओ और एआरओ की परीक्षा को भी पहले की तरह एक दिन एक शिफ्ट में कराए जाने का ऐलान नहीं किया जाएगा, तब तक वह अपना आंदोलन खत्म नहीं करेंगे. आंदोलन जारी रखने वाले छात्र लगातार बोतल और ड्रम को पीट कर अपना विरोध जता रहे थे और नारेबाजी कर रहे थे.  

ज्यादातर छात्रों के आंदोलन खत्म करने के फैसले से यह छात्र भी अब सहमत हो गए हैं. जिसके बाद प्रयागराज में पिछले 5 दिनों से चल रहा छात्रों का यह आंदोलन अब पूरी तरह खत्म हो गया है. आयोग के दफ्तर के बाहर की सड़क पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है. उस पर अब पहले की तरह ट्रैफिक चलने लगा है.

अखिलेश यादव का सीएम योगी पर तंज, कहा- 'जो बारूद बिछा रहे हैं, उनके नीचे सुरंग खुद है'

कल सीएम योगी का दौरा
छात्रों का आंदोलन पूरी तरह खत्म होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है. पुलिस के अफसर ने आज दिन में कई बार आंदोलनकारी छात्रों से बातचीत कर उनकी काउंसलिंग की थी. गौरतलब है कि प्रयागराज में शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ को पहुंचना है. 

सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रयागराज पहुंचने से पहले प्रतियोगी छात्रों के बड़े आंदोलन को खत्म कराना सरकार की बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है. छात्रों ने अपनी ज्यादातर मांगे पूरी होने पर सीएम योगी का आभार जता रहे हैं. प्रदर्शनकारी छात्रों ने आंदोलन के दौरान बल प्रयोग नहीं करने और संयम बरतने पर पुलिस प्रशासन को भी धन्यवाद कहा है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
देहरादून में बड़ा हादसा टला, संतला देवी मंदिर के पास नदी में फंसे 7 लोगों को SDRF ने बचाया
देहरादून में बड़ा हादसा टला, संतला देवी मंदिर के पास नदी में फंसे 7 लोगों को SDRF ने बचाया
गोरखपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, CM योगी करेंगे पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, जानें- रूट
गोरखपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, CM योगी करेंगे पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, जानें- रूट

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget