एक्सप्लोरर

प्रयागराज: भरे बाजार में छात्र का अपहरण, पुलिस ने कुछ ही घंटे में सकुशल बरामद किया

वारदात झूंसी के सब्जी मंडी इलाके से की गयी थी जहां पर बेखौफ दबंग कार में जबरन भरकर छात्र को ले जाने लगे. छात्र की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी.

प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में एक छात्र के सनसनीखेज तरीके अपहरण किए जाने का मामला सामने आया है. शहर से सटे गंगापार के झूंसी इलाके में भरे बाजार से फिल्मी स्टाइल में कार सवार दबंगों ने नौंवी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र का अपहरण कर लिया.

भीड़भाड़ वाले इलाके से नाबालिग का अपहरण होते देख वहां अफरा-तफरी मच गयी. सरेआम अपहरण की ये वारदात झूंसी के सब्जी मंडी इलाके से की गयी थी जहां पर बेखौफ दबंग कार में जबरन भरकर छात्र को ले जाने लगे. छात्र की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुये पूरे इलाके की नाकेबंदी कर दी और कार सवारों को पकड़कर नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया.

शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारी अपहरण की इस घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की वारदात के साथ ही पारिवारिक विवाद को भी वजह बता रहे हैं. हालांकि पुलिस अभी पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है. पुलिस भले ही इस वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग व पारिवारिक विवाद को वजह बता रही है लेकिन इलाके में सरेआम हुई इस घटना से वहां के लोग सहमें हुए हैं क्योंकि जिस वक्त भरे बाजार में अपहरण की ये वारदात की गयी उस वक्त सब्जी मंडी में काफी लोगों की भीड़ थी.

कार में सवार दबंग भीड़ भरे बाजार से फिल्मी स्टाइल में अपहरण कर युवक को ले जा रहे थे इस दौरान कार ने वहां खड़ी कुछ गाड़ियों में भी ठोकरें मारी थी जिससे पूरे बाजार में अफरा तफरी मच गयी थी.

बहरहाल पुलिस ने अपहरण करने वाले दो लोगों को मौके से ही पकड़ लिया है लेकिन अपहरण की इस वारदात में इस्तेमाल की गयी कार और और दूसरे लोगों के बारे में पुलिस पता लगा रही है. वहीं दूसरी तरफ से नौंवी के छात्र को सकुशल बरामद कर लेने से उसके परिवार वालों ने राहत की सांस ली है.

यह भी पढ़ें:

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, कहा- केवल शादी के लिए धर्म परिवर्तन वैध नहीं

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget