एक्सप्लोरर

शादी के बाद दारोगा जी को पता चली पत्नी की सच्चाई, बोले- किन्नर से करा दी गई शादी, दर्ज हुआ केस

एसटीएफ के दारोगा की शादी धोखे से एक किन्नर से करा दी गई। पुलिस ने इस मामले में किन्नर समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है।

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन। खान-पान से लेकर रोजमर्रा की जरूरतों के नकली सामान तैयार करने और धोखाधड़ी कर इन्हें बाजार में खपाने के तमाम किस्से आपने सुने होंगे, लेकिन संगम नगरी प्रयागराज में नकली दुल्हन से शादी कराकर एसटीएफ के दारोगा से ठगी किये जाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

एसटीएफ के इस दारोगा की शादी धोखे से एक किन्नर से करा दी गई। पहले तो जग हंसाई के डर से दारोगा बाबू खामोश रहे, लेकिन जब उन्हें किन्नर और उसके परिवार वालों से धमकियां मिलने लगीं तो मजबूर होकर उन्होंने पुलिस की मदद ली है। दारोगा जी ने अपने साथ हुई इस धोखधड़ी के खिलाफ प्रयागराज पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने इस मामले में किन्नर समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। अफसरों का कहना है कि इस मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शादी के बाद दारोगा जी को पता चली पत्नी की सच्चाई, बोले- किन्नर से करा दी गई शादी, दर्ज हुआ केस

यूपी के प्रतापगढ़ में तैनात एसटीएफ के एक सब इंस्पेक्टर की शादी 2002 में हुई थी। उनके एक बेटी व बेटा था। साल 2017 में बीमारी की वजह से एसआई की पहली पत्नी की मौत हो गई। पत्नी की मौत के बाद बच्चों को पालने में दिक्कत होने लगी तो कुछ लोगों ने उन्हें दूसरी शादी करने का सुझाव दिया। लोगों ने प्रतापगढ़ के करनपुर इलाके में उनका रिश्ता तय करा दिया।

दारोगा जी बच्चों के साथ प्रयागराज शहर के बेली इलाके में रहते थे। पिछले साल 5 अक्टूबर को दोनों परिवारों व तमाम रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी कराई गई। शादी के बाद दारोगा जी को पता चला कि उनकी शादी नकली दुल्हन से कराई गई है। जिसके साथ शादी कराई गई, वह महिला नहीं बल्कि किन्नर यानी थर्ड जेंडर है।

दारोगा जी ने नकली दुल्हन और उसके घरवालों से एतराज जताया तो सभी ने दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के झूठे मुकदमे में फंसाने और बदनाम करने की धमकी दी। दारोगा जी ने चार महीने तक तो मुंह बंद रखा, लेकिन बात जब पैसों पर आकर ज्यादा बिगड़ने लगी तो उन्होंने इंसाफ के लिए अपने महकमे की मदद ली।

शादी के बाद दारोगा जी को पता चली पत्नी की सच्चाई, बोले- किन्नर से करा दी गई शादी, दर्ज हुआ केस

दारोगा ने प्रयागराज के कैंट पुलिस स्टेशन में किन्नर व उसके माता-पिता के खिलाफ शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने का केस दर्ज कराते हुए उत्पीड़न के भी आरोप लगाए। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। बदनामी के डर के चलते दारोगा जी मीडिया के कैमरों के सामने आकर अपना पक्ष नहीं रखना चाहते। फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने पूरी शादी को साजिश और धोखाधड़ी करार दिया और इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Deoria News: देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी वेबसाइट बनाकर नौकरी का लालच देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी वेबसाइट बनाकर नौकरी का लालच देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget