एक्सप्लोरर

महाकुंभ के बीच प्रयागराज में ऑनलाइन लगेंगी आठवीं तक की क्लासेज, BSA ने जारी किया आदेश

Prayagraj News: महाकुंभ में आगामी स्नान पर्व को देखते हुए प्रयागराज में आज से 3 फरवरी तक कक्षा 1 से आठवीं तक की सभी स्कूलों को ऑनलाइन संचालित करने का निर्णय लिया गया है. बीएसए ने आदेश जारी किया. 

Mahakumbh 2025: संगम नगरी प्रयागराज में दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम महाकुंभ का आयोजन किया गया है. महाकुंभ में आने वाले दिनों में विशेष स्नान पर्वों को देखते हुए प्रयागराज जिला अधिकारी ने बड़ा फैसला लिया है. प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी स्कूलों को 25 जनवरी यानी शनिवार से 3 फरवरी तक ऑनलाइन संचालित करने का फैसला लिया गया है. इस संबंध में जिला अधिकारी के निर्देश पर आदेश भी जारी कर दिया है. 

इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, महाकुंभ मेले में बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रयागराज डीएम ने जिले में नगर क्षेत्र के कक्षा 1 से आठवीं तक के सभी स्कूल 25 जनवरी से 3 फरवरी तक ऑनलाइन मोड में संचालित कराने का निर्णय लिया है. नगर क्षेत्र के कक्षा 1 से आठवीं तक के संचालित सभी बोर्डों के मान्यता प्राप्त व सहायता प्राप्त अंग्रेजी और हिंदी मीडियम के स्कूलों में कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी. डीएम प्रयागराज रवींद्र कुमार मांदड के निर्देश पर बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने आदेश जारी कर दिया है.

आगामी स्नान पर्वों की वजह से लिया गया फैसला
बीएसए ने आदेश का सख्ती से अनुपालन कराए जाने का निर्देश दिया है. मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी के आगामी स्नान पर्वों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. गौरतलब है कि, मौनी अमावस्या के पर्व पर 29 जनवरी को 8 से 10 करोड़ लोगों के प्रयागराज जाने का अनुमान है. इसी तरह बसंत पंचमी में भी करोड़ों लोग संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे.

इस दौरान बड़ी संख्या श्रद्धालुओं की भीड़ प्रयागराज में रहेगी और भीड़ के चलते बच्चे स्कूल जाने आने में जाम में फंस सकते हैं. इसी के चलते डीएम के निर्देश पर नगर क्षेत्र के आठवीं तक के स्कूलों की कक्षाएं ऑनलाइन संचालित करने का निर्देश दिया गया है. बताते चलें कि, विशेष स्नान पर्वों पर अधिक संख्या में श्रद्धालु महाकुंभ स्नान करने  के लिए पहुंचते हैं, जिस वजह से यह फैसला लेना पड़ा है.

ये भी पढ़ें : यूपी में 100 टोल प्लाजा में करोड़ों का घोटाला! खुलासे के लिए NHAI ने दिए जांच के निर्देश

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
Embed widget