एक्सप्लोरर

प्रयागराज: लव जेहाद और धर्मांतरण रोकने के लिए दो दिनों तक मंथन करेगा संघ, मोहन भागवत दे सकते हैं बड़ा सन्देश

लव जेहाद और धर्मांतरण को लेकर संघ की बैठक में कोई बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र और राज्य सरकारों को इस बारे में कड़े क़ानून बनाने और इस पर सख्ती से अंकुश लगाने की सलाह दी जा सकती है.कोरोना काल में बड़ी संख्या में लोगों के बेरोज़गार होने के हालात पर चर्चा करते हुए इसे कम करने के बारे में भी सुझाव दिए जा सकते हैं.

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की बेहद अहम बैठक आज से दो दिनों तक संगम नगरी प्रयागराज में होगी. पूर्वी उत्तर प्रदेश के चार प्रांतों की इस बैठक में सर संघ चालक मोहन भागवत समेत संघ के सभी प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे. बैठक में लव जेहाद, धर्मांतरण और राम मंदिर के भव्य निर्माण में आम लोगों की सहभागिता के साथ ही कई दूसरे अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है. बैठक के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के भी संघ प्रमुख से मुलाकात करने की संभावना है.हालांकि अभी तक प्रोटोकॉल नहीं आने से उनके आने पर सस्पेंस बना हुआ है.

लव जेहाद और धर्मांतरण को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत देश में जिस तेजी के साथ लव जेहाद और धर्मांतरण की घटनाएं बढ़ीं हैं, उससे संघ चिंतित है. उम्मीद जताई जा रही है कि लव जेहाद और धर्मांतरण को लेकर संघ की इस बैठक में कोई बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र और राज्य सरकारों को इस बारे में कड़े क़ानून बनाने और इस पर सख्ती से अंकुश लगाने की सलाह दी जा सकती है. बैठक में अयोध्या में हो रहे रामलला के भव्य मंदिर निर्माण में आम लोगों की सहभागिता बढ़ाने पर भी कोई फैसला हो सकता है. सभी राम भक्तों से चंदे व दूसरे माध्यमों के ज़रिये सीधे सहभागिता करने की अपील की जा सकती है.

कोरोना काल में बढ़ी बेरोजगारी के मुद्दे पर चर्चा

इसके साथ ही कोरोना काल में बड़ी संख्या में लोगों के बेरोज़गार होने के हालात पर चर्चा करते हुए इसे कम करने के बारे में भी सुझाव दिए जा सकते हैं. व्यापारियों और आफिस संचालकों से लोगों को नहीं निकालने की अपील जारी की जा सकती है. इन सबके अलावा सामाजिक समरसता बढ़ाने, परिवारों की एकजुटता पर ज़ोर देने, पर्यावरण, धर्म जागरण, स्वावलंबन, गोरक्षा और आत्मनिर्भर भारत के लिए ग्राम्य विकास की आवश्यकता आदि सम सामयिक विषयों पर भी चर्चा होनी है.

बैठक में संघ प्रमुख भागवत सहित शीर्ष नेता होंगे शामिल

पूर्वी उत्तर प्रदेश के चार प्रांत अवध -गोरक्षा- काशी और कानपुर की दो दिनों की यह बैठक प्रयागराज के गौहनिया इलाके के एक स्कूल में होगी. बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत और दूसरे शीर्ष नेताओं के साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के चारों प्रांतों के करीब तीन दर्जन पदाधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद है. दो दिनों तक चलने वाली यह बैठक आठ सत्रों में होगी. पहले दिन पांच और दूसरे दिन तीन सत्र होंगे. संघ प्रमुख मोहन भागवत अंतिम दिन के आख़िरी सत्र में संघ के पदाधिकारियों को गुरु मन्त्र देंगे. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, सर कार्यवाह सुरेश भैया जी जोशी, सह सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, डा० कृष्ण गोपाल और राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख सुरेश चंद्र शनिवार रात को ही प्रयागराज पहुंच गए थे.

11 क्षेत्रीय स्तर पर हो रही बैठक

यह संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक है, जो हर साल दीपावली के करीब आयोजित की जाती है. कार्यकारी मंडल में करीब साढ़े तीन सौ सदस्य होते हैं.कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए इस बार की यह बैठक ग्यारह क्षेत्रीय स्तर पर हो रही है. यह पहला मौका है, अखिल भारतीय स्तर की यह बैठक क्षेत्रीय स्तर पर हो रही हैं.

ये भी पढ़ें

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, अब आयुर्वेद के डॉक्टर भी कर पाएंगे हड्डी, नाक-कान-गला और दांतों की सर्जरी 

कोरोना संकट: महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश के बाद अब राजस्थान में नाइट कर्फ्यू, मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपये जुर्माना

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहाड़ों के नीचे छिपी गर्मी से बनेगी बिजली! गंगनानी में 10MW का प्लान, 3 करोड़ से खुलेगा धरती का राज
पहाड़ों के नीचे छिपी गर्मी से बनेगी बिजली! गंगनानी में 10MW का प्लान, 3 करोड़ से खुलेगा धरती का राज
अमेठी में प्रेमी युगल की कुएं में मिली लाश, दो दिन से थे लापता
अमेठी में प्रेमी युगल की कुएं में मिली लाश, दो दिन से थे लापता
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
आजमगढ़ की सुहेलदेव यूनिवर्सिटी पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, युवाओं को दी यह सलाह
आजमगढ़ की सुहेलदेव यूनिवर्सिटी पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, युवाओं को दी यह सलाह

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
'रील का जमाना है, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
'रील का जमाना है, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget