एक्सप्लोरर

Prayagraj News: रिटायर्ड आईपीएस कविंद्र प्रताप सिंह बने हिन्दुओं के नेता, विश्व हिन्दू परिषद में मिली बड़ी जिम्मेदारी

Prayagraj News: कवींद्र प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन उन युवाओं में संस्कार लाने के लिए हिंदू परिवारों को प्रोत्साहित करेगा, जो अपने महान मूल्यों और परंपराओं की अनदेखी कर रहे हैं.

IPS Kavindra Pratap Singh: सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक और आईपीएस अधिकारी कवींद्र प्रताप सिंह (Kavindra Pratap Singh) को काशी प्रांत के विश्व हिंदू परिषद (VHP) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. कवींद्र प्रताप सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि संगठन उन युवाओं में संस्कार लाने के लिए हिंदू परिवारों को प्रोत्साहित करने पर ध्यान केंद्रित करेगा, जो अपने महान मूल्यों और परंपराओं की अनदेखी करके पश्चिमी संस्कृति का अंधानुकरण कर रहे हैं.

विश्व हिंदू परिषद का मानना है कि परिवार बच्चों के बीच भारतीय संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. कवींद्र प्रताप सिंह ने कहा, "विहिप शहर की विभिन्न झुग्गी-झोपड़ियों में 'संस्कार शाला' चलाने के अलावा हिंदू परिवारों के बुजुर्गों को अपने बच्चों को समृद्ध भारतीय संस्कृति और परंपराओं के बारे में सिखाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है." 

युवाओं को महापुरुषों को बारे में दी जाएगी जानकारी

कवींद्र प्रताप सिंह ने कहा, "हमने एक योजना तैयार की है, जिसमें अभियानों की एक श्रृंखला शामिल है, जहां युवाओं को समृद्ध संस्कृति, विरासत, त्योहारों और महापुरुषों की जीवनी के बारे में पढ़ाया जाएगा. हिंदू समाज के लोगों को जोड़ने की भी आवश्यकता है." उन्होंने कहा, "सभी हिंदू समाज के लोगों और विशेष रूप से युवाओं को जोड़ने की भी आवश्यकता है. स्वामी विवेकानंद, महर्षि वाल्मीकि, संत रविदास, डॉ भीमराव अंबेडकर, स्वामी दयाशंकर सरस्वती, सावित्रीबाई फुले आदि जैसे महान व्यक्तित्वों के जीवन के बारे में जानना चाहिए."

सनातन संस्कृति और विरासत के बारे में पढ़ाया जाएगा

विहिप ने उत्तर प्रदेश के तीन जिलों की झुग्गी-झोपड़ियों में धर्मांतरण देखने के बाद संस्कार शालाओं की शुरुआत की है. इन संस्कार शालाओं के अंतर्गत झुग्गी-झोपड़ियों के बच्चों को सनातन संस्कृति और समृद्ध विरासत, त्योहारों, योग आदि के बारे में पढ़ाया जाता है. कवींद्र प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश में लगभग 35 साल की उत्कृष्ट पुलिस सेवा पूरी कर ली है. इन वर्षों में उन्होंने बस्ती, प्रयागराज, देवरिया, बहराइच, सीतापुर, फतेहपुर और अयोध्या जैसे कई जिलों में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दी थीं. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: वरुण गांधी, राहुल, कांग्रेस और BJP के बीच क्यों खामोश हैं अखिलेश यादव? जानिए वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नशे के खिलाफ योगी सरकार की मुहिम को मिला जनता का साथ, जन भवन से निकली साइकिल रैली
नशे के खिलाफ योगी सरकार की मुहिम को मिला जनता का साथ, जन भवन से निकली साइकिल रैली
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget