एक्सप्लोरर

Prayagraj Murder Case: नवाबगंज में पुजारी की बेरहमी से हत्या, रस्सी से हाथ पैर बंधा मिला शव

Prayagraj Crime News: पुजारी की हत्या से इलाके में तनाव है. शांति बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस तैनात है. बेरहमी से की गई हत्या के कारणों की जांच में पुलिस जुटी हुई है.

Ram Janki Mandir Pujari Murder Case: प्रयागराज (Prayagraj) में पुजारी की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है. सनसनीखेज वारदात नवाबगंज थाना क्षेत्र के आनापुर इलाके की है. मनींद्र मणि त्रिपाठी पिछले करीब 20 वर्षों से राम जानकी मंदिर में तैनात थे. दिव्यांग पुजारी की बदमाशों ने गला घोंटकर हत्या कर दी. वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्मटम के लिए भेज दिया गया है. बेरहमी से की गई हत्या का कारण अभी सामने नहीं आया है. आईकेएम इंटर कॉलेज परिसर स्थित राम जानकी मंदिर परिसर के पीछे पुजारी का शव मिला. मृतक बिहार के सिवान जिला निवासी थे. 

मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या

मनींद्र मणि त्रिपाठी पिछले करीब 20 वर्षों से पूजा पाठ का कामकाज देख रहे थे. हत्या की वजह अभी साफ नहीं हुई है. मृतक का शव रस्सी और कपड़ों से बंधा मिला. मुंह को कपड़ों से ठूंस दिया गया था. हाथ और पैर भी पीछे की तरफ रस्सी से बंधे हुए थे. मंदिर की मूर्तियां और अन्य सामान बिखरे पड़े हुए मिले. साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया. बताया जाता है कि दिव्यांग पुजारी मंदिर परिसर में रहते थे. 

क्या जमीन विवाद से जुड़ा है मामला?

पुजारी की हत्या से इलाके में तनाव है. जिसे देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को जुटाने में लगी है. माना जा रहा है कि वारदात का कारण जमीनी विवाद हो सकता है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. शुरुआती तौर पर हत्या के पीछे का उद्देश्य पुलिस बताने में सक्षम नहीं है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद घटना की जानकारी विस्तार से दी जाएगी. 

ये भी पढ़ें- 

UP News: ब्रिटेन की संसद में दिखा सीएम योगी आदित्यनाथ का जलवा, ब्रिटिश सांसद ने की तारीफ

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chandauli News: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
चंदौली: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह पैसों की नहीं, आस्था की लूट', राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- युवाओं का रोजगार खा गए

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
Monsoon Livestock Care: बरसात शुरू होते ही गाय-भैंस में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय
बरसात शुरू होते ही गाय-भैंस में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय
Embed widget