एक्सप्लोरर

UP News: ब्रिटेन की संसद में दिखा सीएम योगी आदित्यनाथ का जलवा, ब्रिटिश सांसद ने की तारीफ

CM Yogi News: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम की चर्चा अब विदेशों में भी होने लगी है. ब्रिटेन में भारतीय मूल के सांसद वीरेंद्र शर्मा ने सीएम योगी के कामों की तारीफ की है.

Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश से सबसे लोकप्रिय सीएम में आते हैं. प्रदेश के कई राज्यों में उनके जैसा सीएम होने की मांग उठने लगती है, लेकिन अब उनके नाम की चर्चा देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी होने लगी है. ब्रिटेन की संसद हाउस ऑफ कॉमन में भी सीएम योगी की जमकर तारीफ हुई. यही नहीं ब्रिटिश सांसद वीरेंद्र शर्मा ने तो उनके काम की प्रशंसा करते हुए एक पत्र भी लिखा है. 

ब्रिटिश सांसद वीरेंद्र शर्मा ने पोस्टकार्ड पर सीएम योगी के लिए मैसेज लिखकर भेजा है, जिसमें उनके काम और यूपी को लेकर लोगों के मन में बदली धारणा के लिए उन्हें बधाई दी. सीएम योगी को लिखे गए पत्र में उन्होंने लिखा, "माननीय योगी आदित्यनाथ, मैं आपको यूपी में बड़ी सफलताएं हासिल करने और राज्य में शांति लाने के लिए बधाई देना चाहता हूं.'

ब्रिटेन की संसद में सीएम योगी की चर्चा

दरअसल, हुआ ये कि लेखक शांतनु गुप्ता ने ब्रिटेन की संसद में सीएम योगी पर बनाए गए ग्राफिक नॉवेल और बायोग्राफी 'अजय टू योगी आदित्यनाथ' पेश किया. उन्होंने इनमें से एक किताब सांसद वीरेंद्र शर्मा को भी तोहफे में दी. इस किताब की हर कॉपी में एक पोस्टकार्ड भी था, जिस पर संदेश लिखकर भेजा जा सकता था. ब्रिटिश सांसद ने इसी पोस्टकार्ड पर सीएम योगी की तारीफ करते हुए अपना मैसेज भेजा और यूपी के विकास के लिए उन्हें धन्यवाद कहा है.  

"सीएम योगी ने यूपी को बनाया ब्रांड"

ब्रिटिश संसद में सीएम योगी की बायोग्राफी पेश करते हुए लेखक शांतनु गुप्ता ने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया का ब्रांड बनाया है, जिसकी वजह से आज दुनियाभर में भारतीयों की अहमियत बढ़ गई है, उसी तरह सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी उत्तर प्रदेश को एक ब्रांड बना दिया है. एक समय था जब यूपी में परिवारवाद, जातिवाद और भ्रष्टाचार का बोलबाला था, लेकिन यूपी को इनवेस्टमेंट हब के तौर पर जाना जाता है.

Lok Sabha Election: दिनेश लाल यादव निरहुआ को सता रहा है टिकट कटने का डरा! इस बयान के बाद हलचल हुई 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget