एक्सप्लोरर

प्रयागराज: चलती ट्रेन से सफाईकर्मी ने कूड़ा फेंका, Video वायरल होने पर ठेकेदार पर लगा जुर्माना

UP News: यूपी के प्रयागराज मंडल में रेलवे सफाईकर्मी ने चलती ट्रेन से कूड़ा फेंक दिया. जिसके बाद सुरक्षाकर्मी और ठेकेदार के खिलाफ रेलवे ने एक्शन लेते हुए ड्यूटी से निकाल दिया है.

Railway News: प्रयागराज के सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन के पास एक रेलवे सफाईकर्मी ने रेल के कूड़े का निस्तारण नियमपूर्वक ना करके चलती ट्रेन से ही कूड़ा फेंक दिया. इस घटना का किसी ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया. घटना का पता चलते ही रेलवे ने तुरंत संज्ञान लिया और कार्यवाही कर दी.

चलती ट्रेन से ट्रैक पर कूड़ा फेंकने वाले सफाई कर्मी का वीडियो जब सोशल मीडिया पर आया तो रेलवे ने मामले की पूरी जांच की. चलती ट्रेन से कूड़ा फेंकने वाले कर्मचारी की पहचान कंचन लाल के रूप में हुई. ऑन बोर्ड हाउसकीपिंग सर्विस प्रोवाइड करने वाली कंपनी के खिलाफ रेलवे ने कड़ा एक्शन लिया.

प्रयागराज मंडल ने ठेकेदार पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया
कंपनी को सफाई कॉन्ट्रैक्ट के पारा 9 के उल्लंघन का दोषी पाया गया. इसके लिए प्रयागराज मंडल द्वारा ठेकेदार पर 25000 रुपए का जुर्माना लगाया गया. साथ ही ठेकेदार को कड़ी चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में इस प्रकार की गलती होती है तो और अधिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

उधर कंपनी ने रेलवे को सफाई में कहा कि 28 फरवरी को गाड़ी संख्या 04115 सूबेदारगंज-लोकमान्य तिलक स्पेशल में कंचनलाल की ड्यूटी लगाई गई थी. उसे ट्रैक पर कचरा न फेंकने संबंधी हिदायत भी दी गई थी. लेकिन उसने काम पर लापरवाही बरती. इसके बाद सोशल मीडिया पर एक शिकायत के आधार पर उसे ड्यूटी से हटा दिया गया है. 

रेलवे ने ऑनबोर्ड हाउसकीपिंग कंपनियों को हिदायत दी
रेलवे ने ऑनबोर्ड हाउसकीपिंग सुविधा उपलब्ध कराने वाली सभी कंपनियों को निर्देश दिया है कि सभी कर्मचारियों को इधर-उधर कूड़ा निस्तारण न करने और चलती ट्रेन से कचरा न फेंकने के संबंध में प्रशिक्षित करें, कचरा कलेक्ट करने के लिए उन्हें बड़ा बैग दें और सारे कचरे को इकट्ठा करके नामांकित स्टेशन अथवा गाड़ी के समापन वाले स्टेशन पर गार्बेज कलेक्शन पॉइंट में जमा करें.

यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: काशी विश्वनाथ मंदिर मातृवंदन को समर्पित, महिलाओं के लिए की गई खास तैयारियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget