एक्सप्लोरर

यूपी: प्रियंका गांधी को लेकर जारी हुआ पोस्टर, प्रयागराज से उठी आनंद भवन को नया आशियाना बनाने की मांग

प्रयागराज के कांग्रेसी नेता हसीब अहमद ने प्रियंका से दिल्ली का बंगला छोड़ने के बाद संगम नगरी प्रयागराज में नेहरू-गांधी परिवार के पैतृक आवास आनंद भवन और स्वराज भवन को अपना आशियाना बनाने की अपील की है.

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को दिल्ली का सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस दिए जाने के मामले पर अब सियासत शुरू हो गई है. नेहरू गांधी परिवार के पैतृक शहर प्रयागराज के एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने इस मामले पर एक पोस्टर जारी कर सरकार पर निशाना साधा है. सोशल मीडिया पर जारी किये गए इस पोस्टर के जरिये यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि सरकार का यह कदम सियासी बदले की भावना से प्रेरित है. लेकिन, इसके बावजूद प्रियंका डरेंगी नहीं, बल्कि वह डटकर मुकाबला करेंगी, क्योंकि वह इंदिरा गांधी की पोती हैं.

पोस्टर जारी करने वाले प्रयागराज के कांग्रेसी नेता हसीब अहमद ने प्रियंका से दिल्ली का बंगला छोड़ने के बाद संगम नगरी प्रयागराज में नेहरू-गांधी परिवार के पैतृक आवास आनंद भवन और स्वराज भवन को अपना आशियाना बनाने की अपील की है. इसके लिए दलील यह दी गई है कि आनंद भवन की ऐतिहासिक इमारत से ही प्रियंका के परनाना जवाहर लाल नेहरू ने अंग्रेजों के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंका था तो साथ ही इसी बिल्डिंग में उनकी दादी इंदिरा गांधी का जन्म भी हुआ था.

यूपी: प्रियंका गांधी को लेकर जारी हुआ पोस्टर, प्रयागराज से उठी आनंद भवन को नया आशियाना बनाने की मांग

प्रयागराज देश को कई प्रधानमंत्री दे चुका है तो साथ ही कुछ समय पहले तक इसे देश की सियासत का केंद्र बिंदु भी कहा जाता था. प्रयागराज से जारी हुए पोस्टर में प्रियंका के साथ ही उनकी दादी इंदिरा, पिता राजीव गांधी और परनाना जवाहर लाल नेहरू की भी तस्वीरें लगाई गई हैं. पोस्टर पर लिखा हुआ है 'इंदिरा का खून है. डरकर नहीं, डटकर मुकाबला करेगी.'

यूपी: प्रियंका गांधी को लेकर जारी हुआ पोस्टर, प्रयागराज से उठी आनंद भवन को नया आशियाना बनाने की मांग

प्रयागराज महानगर इकाई में महासचिव रहे हसीब अहमद ने अपने पोस्टर के जरिये कहा है कि प्रियंका की सक्रियता और लोकप्रियता से बीजेपी और उसकी सरकारें घबरा और बौखला गई हैं. इसीलिये वो प्रियंका से दिल्ली का सरकारी बंगला खाली करा रही हैं. हसीब के मुताबिक प्रियंका अगर दिल्ली से हटेंगी तो यूपी में ही रहकर बीजेपी की सरकारों के खिलाफ हल्ला बोल करती रहेंगी.

यूपी: प्रियंका गांधी को लेकर जारी हुआ पोस्टर, प्रयागराज से उठी आनंद भवन को नया आशियाना बनाने की मांग

प्रयागराज में नेहरू गांधी परिवार का पैतृक आवास रहा आनंद भवन वैसे भी आन्दोलनों की अगुवाई के लिए जाना जाता रहा है. ऐसे में प्रियंका अगर अपने पुरखों से जुड़ी इमारत से कोई आंदोलन शुरू करेंगी तो उसका सफल होना तय रहेगा. प्रयागराज से जारी पोस्टर और यहां से उठाई गई मांग के बाद अब इस संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है कि दिल्ली के लोधी रोड का बंगला खाली करने के बाद प्रियंका का नया अस्थाई आशियाना प्रयागराज का आनंद भवन हो सकता है.

यह भी पढ़ें:

यूपी में कांग्रेस को मजबूत करने के लिये लखनऊ में नया ठिकाना बना सकती हैं प्रियंका गांधी!

यूपी: कांग्रेस नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, प्रियंका गांधी ने कहा-पुलिस की कार्रवाई दमनकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'हम खुद इलाज करना जानते हैं', मारपीट वाले वीडियो पर बोले सत्यम पंडित
'हम खुद इलाज करना जानते हैं', मारपीट वाले वीडियो पर बोले सत्यम पंडित
AK-47 वाले मामले पर डिंपल यादव बोलीं- BJP आजादी की भावना कुचल रही
AK-47 वाले मामले पर डिंपल यादव बोलीं- BJP आजादी की भावना कुचल रही
Reservation Hatao आंदोलन को मैथ्स वाले अभिनय सर का समर्थन है या नहीं? पढ़ें यहां
Reservation Hatao आंदोलन को मैथ्स वाले अभिनय सर का समर्थन है या नहीं? पढ़ें यहां
रुड़की पहुंचे CM धामी, कहा- बच्चों को अच्छे संस्कार मिलना आवश्यक
रुड़की पहुंचे CM धामी, कहा- बच्चों को अच्छे संस्कार मिलना आवश्यक

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
Embed widget