एक्सप्लोरर

प्रयागराज में चार स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, विदेशी युवती समेत 13 महिलाएं हुई गिरफ्तार

UP News: प्रयागराज में पुलिस ने चार स्पा सेंटरों पर छापेमारी की है. इन स्पा सेंटरों में सेक्स रैकेट चलाया जाता था. पुलिस ने 20 लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच जारी है

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज में पुलिस ने चार स्पा सेंटरों पर छापेमारी कर वहां से बीस लोगों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिए गए लोगों में एक विदेशी युवती समेत तेरह महिलाएं भी शामिल हैं. पुलिस को इन स्पा सेंटरों में तमाम आपत्तिजनक चीजें भी मिली है. पुलिस को शिकायत मिली थी कि इन स्पा सेंटरों में सेक्स रैकेट चलाया जाता है. पुलिस पूरे मामले की  तफ्तीश कर रही है और साथ ही पकड़े गए लोगों से पूछताछ भी की जा रही है. पुलिस अफसरों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकेगा. 

 यह चारों स्पा सेंटर शहर के सिविल लाइंस इलाके में रोडवेज बस स्टेशन के पास स्थित एक कमर्शियल बिल्डिंग के ऊपर के फ्लोर पर चलते थे. चारों स्पा सेंटर एक ही फ्लोर पर थे. शुक्रवार की शाम को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चंद्रशेखर अधिकारी आजाद नाम के यूजर ने कुछ तस्वीरें और वीडियो के साथ प्रयागराज के इन स्पा सेंटर्स को लेकर पोस्ट किया. प्रयागराज पुलिस को टैग करते हुए दावा किया गया कि इन जगहों पर स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जाता है, जिसमें कुछ विदेशी युवतियों को भी शामिल किया गया है. 

पुलिस ने 20 लोगों को किया गिरफ्तार
पोस्ट में चारों स्पा सेंटर के नाम भी दिए गए थे. जो वीडियो पोस्ट किए गए थे, उन्हें खुफिया कैमरे से तैयार किया गया था. दावा यह भी किया गया था कि इन स्पा सेंटरों को मौत के घाट उतारे जा चुके माफिया अतीक अहमद का एक करीबी संचालित करता है. इस पोस्ट पर संज्ञान लेते हुए प्रयागराज पुलिस ने एसपी श्वेताभ पांडेय के निर्देश पर देर रात इन स्पा सेंटरों पर छापेमारी की. छापेमारी में पुलिस ने यहां से बीस लोगों को हिरासत में लिया है. इनमें तेरह महिलाएं हैं. हिरासत में ली गई महिलाओं में एक युगांडा की रहने वाली है. हिरासत में लिए गए दो युवकों ने खुद को मैनेजर बताया है. 

चारों स्पा सेंटरों को पुलिस ने किया बंद
बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या यहां वास्तव में सेक्स रैकेट चलता था. फिलहाल इन चारों स्पा सेंटरों को बंद करा दिया गया है. अफसरों का कहना है की जांच में आरोप सही पाए जाने पर इन्हें सील कर दिया जाएगा और हिरासत में लिए गए लोगों के साथ है इनके संचालकों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी. छापेमारी की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा.

ये भी पढ़ें: Watch: प्रतापगढ़ में बीच सड़क पर कुर्सी डालकर बैठा शख्स, ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बची जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
उत्तराखंड में साइबर अटैक, 20 से ज्यादा सरकारी वेबसाइट्स ठप
उत्तराखंड में साइबर अटैक, 20 से ज्यादा सरकारी वेबसाइट्स ठप

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget