एक्सप्लोरर

नॉर्मलाइजेशन के विरोध में आंदोलन पर जाएंगे अभ्यार्थी, भर्ती परीक्षा हो सकती है प्रभावित

Prayagraj News: अभ्यर्थियों का कहना है कि वो नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया को किसी कीमत पर मंजूर नहीं करेंगे और हर स्तर पर विरोध करेंगे. जरूरत पड़ी तो वो अदालत का दरवाजा भी खटखटाएगें.

UP News: यूपी लोक सेवा आयोग की पीसीएस प्री 2024 और आरओ/ एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 2023 में नॉर्मलाइजेशन को प्रतियोगी छात्र किसी भी हाल में मानने को तैयार नहीं है. छात्रों ने इसके विरोध में सोमवार 11 नवंबर से बेमियादी आंदोलन पर जाने का ऐलान किया है. जिसके बाद भर्ती परीक्षाओं पर इसका असर हो सकता है. छात्रों ने कहा कि जब तक आयोग द्वारा एक ही शिफ्ट में परीक्षा कराने का आश्वासन नहीं दिया जाएगा तब तक वो इसका विरोध जारी रखेंगे. 

प्रतियोगी छात्र सोमवार 11 नवंबर को लोक सेवा आयोग पर गांधीवादी तरीके से शांति पूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगे. ये छात्र नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं. उन्होंने ऐलान किया है कि कल सुबह 11 से वो आयोग के गेट नंबर 2 के बाहर अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन करेंगे. उनका यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक कि आयोग की ओर से उन्हें एक दिन और एक शिफ्ट में ही परीक्षा कराने का आश्वासन नहीं मिल जाता. 

नार्मलॉइजेशन के विरोध में अड़े अभ्यार्थी
छात्रों ने आयोग से नार्मलॉइजेशन का फैसला वापस लेने की भी मांग की और कहा कि नॉर्मलाइजेशन से उनका नुकसान होने की आशंका है. इसके साथ ही इसमें प्रक्रिया से भ्रष्टाचार को बढा़वा मिलेगा. उन्होंने कहा कि नॉर्मलाइजेशन का जिक्र इन दोनों भर्तियों के विज्ञापन में भी नहीं था. आयोग ऐसा करके विज्ञापन के शर्तों का भी उल्लंघन कर रहा है.  

अभ्यर्थियों का कहना है कि वह इसे किसी कीमत पर मंजूर नहीं करेंगे और हर स्तर पर इसका विरोध करेंगे. जरूरत पड़ने पर इसके खिलाफ अदालत का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया है कि इस प्रक्रिया से भ्रष्टाचार का लूपहोल बनने की पूरी संभावना है. जो गलत परंपरा को जन्म देगा. आयोग के द्वारा जब एक बार स्केलिंग की प्रक्रिया का उन्मूलन कर दिया गया है तो उसे दोबारा लागू करने का कोई मतलब नहीं है.  

बता दें की पीएससी प्री परीक्षा 2024 अगले महीने 7 और 8 दिसंबर को प्रस्तावित है जबकि आरओ/एआरओ प्रारंभिक 2023 परीक्षा 22 व 23 दिसंबर को कराई जाएगी. ऐसे में छात्रों के विरोध को देखते हुए इन भर्ती परीक्षाओं पर इसका असर देखने को मिल सकता है. 

देव दीपावली पर 16 लाख दीयों से जगमग होंगे वाराणसी के घाट, गंगा महोत्सव के आयोजन की तैयारी तेज

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Muzaffarnagar News: नशीला पदार्थ खिलाकर रेप, फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव; 4 पर केस दर्ज
नशीला पदार्थ खिलाकर रेप, फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव; 4 पर केस दर्ज
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
UP Weather: यूपी में बदलने वाला है मौसम, आज लखनऊ समेत 37 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बदलने वाला है मौसम, आज लखनऊ समेत 37 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
Embed widget