एक्सप्लोरर

Prayagraj News: प्रयागराज में डेंगू के 9 नए मामले आए सामने, सात मरीज हुए ठीक, इस अस्पतालों में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड

UP News: संगम नगरी प्रयागराज में डेंगू के 9 मामले सामने आये जिनमें से 7 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं. अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं.

Prayagraj Dengue News: संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) में गंगा और यमुना नदियों में आई बाढ़ लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है. दूसरी ओर संक्रामक बीमारियों ने भी तेजी से पांव पसारना शुरू कर दिया. संगम नगरी प्रयागराज में डेंगू (Dengue) के मामले भी तेजी से सामने आने शुरू हो गए. अब तक संगम नगरी में एलाइजा टेस्ट में डेंगू के 9 मामले सामने आये जिनमें से 7 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं. डेंगू का एक मरीज फूलपुर क्षेत्र का है जो निजी अस्पताल में भर्ती है. जहां पर उसका उपचार चल रहा है. जबकि दूसरा मरीज साउथ मलाका इलाके का रहने वाला है जिसका उपचार घर पर ही चल रहा है. सीएमओ डॉ नानक सरन के मुताबिक डेंगू की चुनौती से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं.

इस अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया

सीएमओ के मुताबिक तेज बहादुर सप्रू बेली अस्पताल में 25 बेड, मोतीलाल नेहरू मंडलीय अस्पताल काल्विन में 25 बेड और एसआरएन अस्पताल में 40 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है. जिले के बीस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 10-10 बेड के आइसोलेशन वार्ड डेंगू के मरीजों के लिए बनाए गए हैं. उनके मुताबिक इसके साथ ही दवाइयों का भी प्रबंध किया गया है. सीएमओ के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग की टीमें फागिंग और दवाइयों का छिड़काव कर रही है. 

सीएमओ ने की ये अपील

सीएमओ डॉक्टर नानक सरन ने लोगों से अपील की है कि डेंगू से बचाव के लिए लोग सावधानी बरतें. उन्होंने कहा है कि डेंगू का मच्छर दिन में खासतौर पर शाम के वक्त काटता है इसलिए अपने आसपास पानी जमा ना होने दें और साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें. डेंगू से बचाव के लिए फुल आस्तीन के कपड़े पहन कर रखें. सीएमओ के मुताबिक किसी इलाके में डेंगू के ज्यादा मामले आने वाली स्थिति में वहां स्वास्थ्य विभाग की टीमें भेजकर इलाके में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाएगा. सीएमओ का दावा है कि फिलहाल जिले में डेंगू को लेकर स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है.

Azam Khan News: आजम खान पर नया केस दर्ज होने के बाद तेज हुई सियासत, अब आर-पार की लड़ाई में जुटी समाजवादी पार्टी

Shrikant Tyagi Case: श्रीकांत त्यागी मामले में सांसद महेश शर्मा के बाद बीजेपी विधायक ने महापंचायत पर उठाए सवाल, कहा- हो रहा षड्यंत्र

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget