एक्सप्लोरर

Prayagraj News: डेंगू ने बिगाड़े हालात! अस्पतालों में बेड और ब्लड के लिए मारामारी, प्रशासन की तैयारियों पर उठे सवाल

Prayagraj Dengue News: प्रयागराज में डेंगू की चपेट में 500 से ज्यादा लोग आ चुके हैं. हालात इतने खराब हैं कि अस्पतालों में बेड के लिए मारामारी की स्थिति आ गई है. मरीजों को प्लेटलेट्स भी नहींं मिल रहीं.

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज में डेंगू को लेकर हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. यहां डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. हर रोज दर्जनों लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं. हालात ऐसे हैं कि सरकारी से लेकर प्राइवेट अस्पतालों में बनाए गए डेंगू वॉर्ड फुल हो चुके हैं. तमाम लोगों को इलाज के लिए जगह नहीं मिल रही है. अस्पतालों में इलाज के इंतजाम तो संतोषजनक हैं, लेकिन सफाई और कीटनाशक के छिड़काव को लेकर पुख्ता तैयारी नहीं है. न ही बीमार और जरूरतमंदों को आसानी से प्लेटलेट्स मिल पा रहे हैं.

डेंगू के हालात को लेकर प्रयागराज में हाहाकार मचा हुआ है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 500 से ज्यादा लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं. हालांकि, असल आंकड़ा इससे कई गुना ज्यादा है. कहा जा सकता है कि प्रयागराज में डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के डंक अब लोगों की सेहत और जिंदगी पर भारी पड़ते जा रहे हैं. जिले में बेली-काल्विन और एसआरएन समेत दूसरे सरकारी अस्पतालों में एक-एक बेड को लेकर मारामारी की नौबत आ गई है. प्राइवेट अस्पतालों में भी ज्यादातर वॉर्ड डेंगू और संदिग्ध मरीजों से फुल हैं.

यह भी पढ़ें: Noida Dog Attack: नोएडा की सोसाइटी में कुत्तों का आतंक, सात महीने के मासूम के शरीर को नोचा, हुई मौत

ब्लड देने के बाद भी नहीं मिल रहे प्लेटलेट्स
लाख जतन के बावजूद न तो जरूरतमंद मरीजों को प्लेटलेट्स आसानी से मिल पा रही हैं और न ही गली-मोहल्लों और कॉलोनियों में साफ-सफाई और कीटनाशक के छिड़काव के इंतजाम दिख रहे हैं. सरकारी से लेकर प्राइवेट ब्लड बैंकों मे मारामारी की नौबत है. लोगों का कहना है कि खून देने के बावजूद उन्हें प्लेटलेट्स नहीं मिल पा रहा है. किसी को कुछ घंटे इंतजार करना पड़ता है, तो किसी को दो-तन दिन तक का. 

बताया जा रहा है कि सरकारी अमले की व्यवस्था कुछ जगहों तक सीमित होकर रह गई है. इसके अलावा, जो कदम उठाए जाने चाहिए थे, वह हकीकत में कम और सरकारी फाइलों में ज्यादा नजर आ रहे हैं. सरकारी फाइलों में सब कुछ दुरुस्त बताया जा रहा है, जबकि हकीकत यह है कि हालात धीरे-धीरे बेकाबू होते जा रहे हैं. यह हालत तब है जब इलाहाबाद हाई कोर्ट सरकार और अफसरों को फटकार लगा चुका है. 

डिप्टी सीएम मौर्य ने किया अस्पतालों की निरीक्षण
कोर्ट की फटकार के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी दो दिनों तक अलग-अलग अस्पतालों का निरीक्षण कर चुके हैं. कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि लोगों को खुद ही इस बीमारी से बचने के लिए एहतियाती कदम उठाने की जरूरत है, क्योंकि मरीजों की भारी संख्या के चलते अस्पतालों की व्यवस्थाएं खराब होती जा रही हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

100 और 500 रुपये के नोटों का निजीकरण? RBI के इस फैसले से मची हलचल, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
100 और 500 रुपये के नोटों का निजीकरण? RBI के इस फैसले से मची हलचल, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी की फाइनल रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी SIT, योगी सरकार से मांगा समय
राम मंदिर चढ़ावा चोरी की फाइनल रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी SIT, योगी सरकार से मांगा समय
सावन में ज्ञानवापी परिसर में नमाज पर रोक की मांग, शिवसेना ने मंदिर प्रशासन को सौंपा पत्र
सावन में ज्ञानवापी परिसर में नमाज पर रोक की मांग, शिवसेना ने मंदिर प्रशासन को सौंपा पत्र
जौहर विश्वविद्यालय मामले पर भड़के चंद्रशेखर आजाद, नगीना सांसद ने बताया- सांप्रदायिक राजनीति
जौहर विश्वविद्यालय मामले पर भड़के चंद्रशेखर आजाद, नगीना सांसद ने बताया- सांप्रदायिक राजनीति

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
264 रन, 5 शतक और 364 छक्के… लॉर्ड्स में अगर रोहित ने कहा अलविदा, तो ये 3 रिकॉर्ड शायद कभी नहीं टूटेंगे
264 रन, 5 शतक और 364 छक्के… लॉर्ड्स में अगर रोहित ने कहा अलविदा, तो ये 3 रिकॉर्ड शायद कभी नहीं टूटेंगे
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget