एक्सप्लोरर

Prayagraj News: अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के शार्प शूटर राजेश यादव पर FIR, 25 लाख रुपये की मांगी थी रंगदारी

UP News: अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन गिरोह के शार्प शूटर राजेश यादव और उसके साथियों के खिलाफ प्रयागराज के झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. 25 लाख रंगदारी मांगने के आरोप है.

Prayagraj News: अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन गिरोह के शार्प शूटर रहे माफिया राजेश यादव व उसके साथियों के खिलाफ प्रयागराज के झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. ये एफआईआर जमीन कब्जाने और 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में दर्ज कराई गई है. पीड़ित अमर बहादुर की झूंसी के मौजा कनिहार में एक बीघे पांच बिस्वा जमीन है, जिस जमीन पर 29 मार्च को वह अपने भाई के साथ साफ सफाई कर रहा था.

आरोप है कि शाम करीब 5:00 बजे तीन कार और चार बाइक से करीब 20 लोग आए. जिसमें माफिया राजेश यादव के साथ बृजेश यादव, धर्मवीर यादव उर्फ बच्चा, राजीव यादव उर्फ राजू ऑटो पार्ट्स और राजेश यादव के साथ आए अन्य अज्ञात लोग शामिल थे. आरोप है कि माफिया राजेश यादव और अन्य ने पिस्टल सटाकर उसे धमकी दी और कहा जमीन हम लोगों के नाम कर दो नहीं तो 25 लाख रुपए दो. 25 लाख रुपए नहीं देने पर जमीन कब्जा करने की धमकी दी. पीड़ित और उसके भाई को जान से मारने की भी धमकी दी.

शूटर राजेश यादव पर दर्ज हैं 28 मुकदमें
पीड़ित अमर बहादुर ने माफिया राजेश यादव और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 190,191(2),191(3),333,308(5),351(3) और 352 के तहत एफआईआर दर्ज कराई है. झूंसी थाना पुलिस ने 2 अप्रैल 2025 को एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. मेजा के कोईलहा के रहने वाले अमर बहादुर ने एफआईआर दर्ज कराई है. राजेश यादव छोटा राजन गैंग का शूटर रहा है और उसके खिलाफ 28 मुकदमे दर्ज हैं.

राजेश यादव के गैंग में कई लोग शामिल हैं. इसका नाम प्रयागराज के कचहरी डाकघर की डकैती कांड में भी सामने आया था. कचहरी डाकघर डकैती कांड में एक गार्ड की हत्या कर कैश लूटने की कोशिश की गई थी, हालांकि कैश लूटने में बदमाश नाकाम हो गये थे.

न्यूरो सर्जन कार्तिकेय शर्मा अपहरणकांड में आया था नाम
इसके अलावा 2004 में 5 करोड़ की फिरौती के लिए शहर के न्यूरो सर्जन कार्तिकेय शर्मा अपहरण कांड में भी राजेश यादव का नाम सामने आया था. योगी सरकार ने माफियाओं के खिलाफ जब बुलडोजर एक्शन शुरू किया था. उस वक्त 09 अक्टूबर 2020 को राजेश यादव के झूंसी हवेलिया स्थित मकान पर भी बुलडोजर की कार्रवाई प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने की थी. इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है.अफसरो का कहना है कि इस मामले में जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Bareilly: शादी की 25वीं सालगिरह की खुशियां गम में बदलीं, पत्नी के साथ डांस करते समय शख्स की हार्ट अटैक से मौत

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget