एक्सप्लोरर

अतीक अहमद के बेटे की हाई सिक्योरिटी बैरक से मिले रुपये! नैनी जेल के दो कर्मी सस्पेंड

Atiq Ahmed Son: माफिया अतीक अहमद का बेटा अली अहमद प्रयागराज की नैनी जेल में बंद हैं. मंगलवार को इस जेल में रूटीन चेकिंग के दौरान उसकी बैरक से 1100 रुपये मिले, जो नियमों के विरुद्ध है.

Atiq Ahmed Son: प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद की बैरक से नकदी बरामद होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है. मंगलवार को जेल डीआईजी राजेश श्रीवास्तव की रूटीन चेकिंग के दौरान हाई सिक्योरिटी बैरक की तलाशी ली गई, जहां अली अहमद बंद है. तलाशी के दौरान बैरक से 1100 रुपये नकद बरामद हुए, जो नियमों के सख्त उल्लंघन के दायरे में आता है. 

जेल अधीक्षक रंग बहादुर के अनुसार, अली अहमद से मिलने आए एक मुलाकाती ने उसे 1100 रुपये दिए थे ताकि वह जेल में उपयोग के लिए कूपन खरीद सके. जेल व्यवस्था के तहत, बंदियों को नकदी रखने की अनुमति नहीं होती और वे केवल कूपन के जरिए ही जरूरी सामान खरीद सकते हैं. लेकिन, अली ने ये कूपन नहीं खरीदे और पैसे अपने पास छुपाकर रख लिए. यही 1100 रुपये बाद में डीआईजी की चेकिंग में बरामद हुए.

डिप्टी जेलर और हेड वार्डर सस्पेंड
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जेल प्रशासन ने नैनी जेल की डिप्टी जेलर कांति देवी और हेड वार्डर संजय द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. वहीं, डीआईजी ने जेलर, डिप्टी जेलर समेत अन्य कर्मियों की भूमिका की भी जांच के आदेश दे दिए हैं, जिससे यह पता लगाया जा सके कि कहीं यह पूरा मामला मिलीभगत का हिस्सा तो नहीं है.

यूपी की नौकरशाही को लेकर योगी सरकार की तैयारी! कई अफसरों के रिटायरमेंट की तारीख करीब

गौरतलब है कि अली अहमद इस समय हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद है. वह रंगदारी मांगने के एक मामले में सरेंडर करने के बाद से जेल में है. इसके अलावा, वह उमेश पाल हत्याकांड की साजिश जेल से रचने का भी आरोपी है. अतीक अहमद की मौत के बाद अली पर गैंग आईएस 227 की कमान संभालने का भी आरोप है. ऐसे में उसकी बैरक से नकदी की बरामदगी और जेलकर्मियों की संलिप्तता पर सवाल खड़े हो गए हैं.

अब सवाल यह है कि हाई प्रोफाइल कैदी तक नकदी पहुंची कैसे? क्या जेल की सुरक्षा में चूक हुई या फिर अंदर से मिलीभगत का नतीजा है? जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.

Input By : सौरभ मिश्रा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नालों की सफाई में करोड़ों खर्च, फिर भी नतीजा शून्य, प्रयागराज के थानों में नाव चलाने की आई नौबत
नालों की सफाई में करोड़ों खर्च, फिर भी नतीजा शून्य, प्रयागराज के थानों में नाव चलाने की आई नौबत
श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट में शामिल हो सकते हैं यतींद्र मिश्रा, महंत दिनेंद्र दास ने किया दावा
श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट में शामिल हो सकते हैं यतींद्र मिश्रा, महंत दिनेंद्र दास ने किया दावा
अखिलेश यादव का दावा- धर्मेंद्र प्रधान के पास कोई छुपा राज तो नहीं जिसकी वजह से हटाया नहीं जा रहा
अखिलेश यादव का दावा- धर्मेंद्र प्रधान के पास कोई छुपा राज तो नहीं जिसकी वजह से हटाया नहीं जा रहा
राहुल-अखिलेश की हिरासत के विरोध में सड़क पर उतरे सपा-कांग्रेस कार्यकर्ता, लखनऊ समेत कई जिलों में प्रदर्शन
राहुल-अखिलेश की हिरासत के विरोध में सड़क पर उतरे सपा-कांग्रेस कार्यकर्ता, लखनऊ समेत कई जिलों में प्रदर्शन

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'NEET को ही पूरी तरह खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच विजय थलापति की बड़ी मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
'NEET को ही खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच CM विजय की मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
दिल्ली में छात्रों के प्रोटेस्ट पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'आतंकवादी और नौटंकीबाज...'
दिल्ली में छात्रों के प्रोटेस्ट पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'आतंकवादी और नौटंकीबाज...'
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
Embed widget