एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav Results: प्रयागराज निकाय चुनाव रिजल्ट को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, बीजेपी-सपा में कड़ा मुकाबला

Prayagraj Nikay Chunav Results: पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा के मुताबिक मतगणना को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पुलिस और पीएसी के साथ ही पैरा मिलिट्री की तैनाती की गई है.

Prayagraj Nikay Chunav Results 2023: यूपी में दो चरणों में हुए निकाय चुनाव की मतगणना शनिवार 13 मई को होगी. प्रयागराज जिले में भी एक नगर निगम और आठ नगर पंचायतों की मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. नगर निगम की मतगणना जहां मुंडेरा मंडी में होगी, वहीं नगर पंचायतों की मतगणना संबंधित तहसीलों में तहसील परिसर या कॉलेजों में कराई जाएगी. जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम संजय खत्री और पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने शुक्रवार को मुंडेरा मंडी पहुंचकर मतगणना की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया. जिला निर्वाचन अधिकारी संजय खत्री के मुताबिक नगर निगम की मतगणना के लिए 112 टेबलें लगाई गई हैं. जबकि पोस्टल बैलट के लिए 17 टेबलें लगाई गई हैं.

निकाय चुनाव में नगर निगम के चुनाव ईवीएम से कराए गए थे. मतगणना के लिए लगभग 900 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया है. जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक पूरी मतगणना सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएगी. उनके मुताबिक सुबह 8:00 बजे ईवीएम और पोस्टल बैलट दोनों ही मतगणना एक साथ शुरू होगी. मेयर और वार्डों की मतगणना एक साथ होगी. उनके मुताबिक जैसे-जैसे काउंटिंग पूरी होती जाएगी, नतीजे भी घोषित किए जाते रहेंगे.

विजयी प्रत्याशियों को जुलूस निकालने की नहीं इजाजत

इसके साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष सदस्यों की मतगणना को लेकर भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मतगणना कार्मिकों को इसके लिए ट्रेनिंग भी दी गई है, नगर पंचायतों के चुनाव बैलेट पेपर से कराए गए थे. पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा के मुताबिक मतगणना को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पुलिस और पीएसी के साथ ही पैरा मिलिट्री की तैनाती की गई है. इसके अलावा पीएसी ग्राउण्ड में पार्किंग को लेकर व्यवस्था की गई है. मतगणना स्थल पर भीडभाड़ न हो इसलिए रुट का भी डायवर्जन किया गया है. चुनाव नतीजे आने के बाद विजयी प्रत्याशियों को जुलूस निकालने की इजाजत नहीं होगी. सुरक्षा के मद्देनजर विजयी प्रत्याशियों को पुलिस सुरक्षा में उनके घरों तक पहुंचाया जाएगा.

प्रयागराज मेयर सीट पर सपा-बीजेपी में कड़ा मुकाबला

प्रयागराज नगर निगम सीट पर 31.45 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. नगर निगम के मेयर पद के लिए 21 और 100 वार्डों के लिए 908 पार्षद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतगणना के बाद हो जाएगा. प्रयागराज मेयर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी गणेश केसरवानी और सपा प्रत्याशी अजय श्रीवास्तव के बीच मुकाबले की उम्मीद है. वहीं आठ नगर पंचायतों में 58.08 फीसदी मतदान हुआ है. इस मतगणना के बाद आठ नगर पंचायतों में अध्यक्ष के 64 उम्मीदवारों और 104 सदस्यों के पदों के लिए 520 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा.

UP News: यूपी निकाय चुनाव रिजल्ट से पहले योगी सरकार का बड़ा तोहफा, कैबिनेट में 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget