एक्सप्लोरर

Prayagaraj News: मुहर्रम पर ताजिया जुलूस नहीं निकालेंगे मुस्लिम समुदाय के ज्यादातर लोग, बताई ये वजह

प्रयागराज में ताजियादारों ने इस बार मुहर्रम पर जुलूस न निकालने का फैसला किया है. उनका कहना है कि मौजूदा हालात को देखते हुए यह फैसला किया गया है.

UP News:  इस्लामिक कैलेंडर (Islamic Calander) का नया साल यानी मुहर्रम (Muharram) का महीना आज से शुरू हो गया है. संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) समेत देश के तमाम हिस्सों में मुहर्रम महीने का चांद दिखने की तस्दीक कल शाम ही हो गई थी. हालांकि हज़रत इमाम हुसैन समेत कर्बला के बहत्तर शहीदों की याद में ग़मज़दा होने की वजह से इस्लाम धर्म को मानने वाले नया साल होने के बावजूद कोई खुशियां नहीं मनाते और पूरे महीने ग़म में डूबे रहते हैं.

10 दिनों तक किए जाते हैं ये आयोजन

मुहर्रम के शुरुआती 10 दिनों में प्रयागराज समेत सभी जगहों पर मजलिस-मातम, जुलूस और लंगर के ज़रिये कर्बला के वाकए को याद किया जाता है और कई तरह के आयोजन किए जाते हैं. प्रयागराज के ज्यादातर ताजियादारों ने देश के मौजूदा हालातों के मद्देनजर इस बार कोई भी जुलूस नहीं निकालने या सार्वजनिक आयोजन नहीं करने का फैसला किया है. ताजियादारों का मानना है कि सड़कों पर भीड़ इकट्ठा होने से माहौल खराब हो सकता है इसलिए इस बार किसी तरह के जुलूस नहीं निकाले जाएंगे. लोगों से भी यह अपील की गई है कि वह त्यौहार को सादगी के साथ अपने घरों में ही मनाएं या फिर खुद को इमामबाड़े तक ही सीमित रखें.

Bulandshahr News: 20 हजार का इनामी अपराधी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के गहने समेत कई सामान बरामद

सड़क पर नहीं निकलेंगे जुलूस और न बजेंगे ढोल-नगाड़े

चांद दिखने के साथ ही ढोल नगाड़े पीटकर मुहर्रम के आग़ाज़ का एलान कर दिया जाता है. लोग काले कपड़े पहन लेते हैं और महिलाएं हाथों की चूड़ियां तोड़ देती हैं. हालांकि इस बार लोग प्रतीकात्मक तरीके से ही त्यौहार की रस्में अदा करेंगे. इस बार दुलदुल-अलम और ताजिये के जुलूस नहीं निकाले जाएंगे और न ही सड़कों पर ढोल नगाड़े बजेंगे. इस बार के मुहर्रम के ख़ास मौके पर देश और दुनिया से कोरोना की महामारी के खात्मे की विशेष दुआ भी की जाएगी. धर्म गुरुओं और प्रशासन ने भी लोगों से मुहर्रम का त्यौहार शांतिपूर्वक मनाने की अपील की है.

ये भी पढ़ें -

Kaushambi News: बीजेपी नेता ने घर में रखी थी लोड पिस्टल, चोर-सिपाही के खेल में बेटे से चली गोली, मासूम की मौत

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल से 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
चमोली टनल से 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget