एक्सप्लोरर

Kumbh Mela 2025: महाकुंभ में श्रद्धालुओं को 10 रुपए में भोजन कराएगी सरकार, मेला के लिए बन चुका है ये प्लान

UP News: प्रयागराज में अगले साल लगने वाले महाकुंभ 2025 की तैयारी को लेकर प्रयागराज मेला प्राधिकरण बोर्ड की बैठक अयोजित की गई. जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए.

Prayagraj Mahakumbh 2025: प्रयागराज में अगले साल लगने वाले महाकुंभ 2025 की तैयारी को लेकर प्रयागराज मेला प्राधिकरण बोर्ड की बैठक अयोजित की गई. ये बैठक कमिश्नर कार्यालय स्थित गांधी सभागार में हुई. बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन निरंतर किचन संचालित किया जाएगा. 5000 श्रद्धालुओं की क्षमता वाले एक सामुदायिक किचन का संचालन किया जाएगा. दो भोजन वितरण केंद्रों की भी स्थापना की जाएगी.

किचन के माध्यम से सब्सिडाइज्ड रेट पर 5 रुपये में ब्रेकफास्ट और 10 रुपये में लंच उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है. प्रस्ताव की वायबिलिटी गैप फंडिंग करते हुए आय-व्यय की पूर्णता समीक्षा की जाएगी. स्वच्छ कुंभ कोष से मेले के 3000 सफाई कर्मियों और रजिस्टर्ड नविकों को लाभान्वित किया जाएगा. उनके परिवारों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा निगम, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान, कन्या सुमंगला योजना, सफाई कर्मियों नविकों की बालिकाओं को शिक्षा प्रोत्साहन योजना और श्रम योगी मानधन योजना का लाभ दिलाया जाएगा. कमिश्नर ने योजनाओं में डुप्लीकेशन रोकने के लिए कदम उठाने के भी निर्देश दिए हैं. 

कूड़ा फेंकने पर होगा स्पॉट फाइन
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट अधिनियम के तहत मेला क्षेत्र में कूड़ा करकट, सेनेटरी वेस्ट आदि की रोकथाम किए जाने हेतु स्पॉट फाइन का प्रावधान किया जाएगा. मेला क्षेत्र में गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों व अन्य लोगों पर फाइन चार्ज किया जाएगा. गार्बेज कंटेनर का प्रयोग न करने वाले स्ट्रीट वेंडर्स पर 200 रुपये का फाइन लगेगा. बगैर गार्बेज कंटेनर बिना लाइसेंस की चल रही शॉप्स पर 200 रुपये का फाइन लगेगा.

अस्थाई कमर्शियल शॉप्स ईटिंग प्लेसेस जहां पर प्रॉपर गार्बेज कंटेनर का प्रयोग नहीं किए जाने पर 1000 फाइन लगेगा. महाकुंभ से संबंधित परियोजनाओं को समय से पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा कुंभ से संबंधित कई अन्य फैसले लिए गए हैं. कमिश्नर विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता और मेला अधिकारी कुंभ मेला विजय किरन आनंद की मौजूदगी में बैठक हुई. 

ये भी पढ़ें: Mahoba News: महोबा में बार एसोसिएशन और संयुक्त मीडिया क्लब के बीच मैच, पत्रकारों ने 49 रनों से हासिल की जीत

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
UP News: सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
UP News: चित्रकूट में देश का पहला पहाड़ी चोटी एयरपोर्ट: चित्रकूट से लखनऊ, दिल्ली की हवाई सेवा जल्द- CM योगी
चित्रकूट में देश का पहला पहाड़ी चोटी एयरपोर्ट: चित्रकूट से लखनऊ, दिल्ली की हवाई सेवा जल्द- CM योगी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Embed widget