एक्सप्लोरर

प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं का उमड़ रहा जनसैलाब, 20वें दिन 1.80 करोड़ ने लगाई आस्था की डुबकी

Prayagraj Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में बसंत पंचमी पर होने वाले अमृत स्नान को लेकर शासन प्रशासन अलर्ट हो गया है. हालिया घटनाओं के बावजूद महाकुंभ में श्रद्धालुओं का जनसैलाब थमने का नाम नहीं ले रहा है.

Prayagraj News Today: प्रयागराज महाकुंभ में हालिया दिनों मौनी अमावस्या पर भगदड़ मच गई थी, जबकि दो बार आगजनी की घटनाएं भी सामने आई हैं. इन घटनाओं को दरकिनार कर बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं. शनिवार (1 फरवरी) को महाकुंभ का मेले का 20वां दिन था, इस दौरान बड़ी संख्या श्रद्धालुओं का जनसैलाब देखा गया.

गंगा, यमुना और सरस्वती के त्रिवेणी पर महाकुंभ मेले के 20वें दिन शाम 4 बजे तक 1 करोड़ 80 लाख श्रद्धालु ने आस्था की डुबकी लगा चुके हैं. देश के कोने कोने से यहां श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए पहुंच रहे हैं. महाकुंभ हालिया दिनों हुए हादसे भी श्रद्धालुओं के उत्साह और आस्था को कम नहीं कर पाए. 

32 करोड़ श्रद्धालु कर चुके स्नान
144 वर्षों बाद विशेष संयोग में हो रहे महाकुंभ में पवित्र स्नान के प्रति लोगों की उत्साह, भक्ति और श्रद्धा का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब तक लगभग 32 करोड़ यहां स्नान कर चुके हैं. जिनमें से आज जिसमें 10 लाख कल्पवासियों और एक करोड़ 70 लाख आम श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में डुबकी लगाई.

महाकुंभ शुरू होने से पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि 46 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में 40 करोड़ लोग पवित्र सन्ना करेंगे. इससे पहले 13 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक महाकुंभ में 31 करोड़ 46 लाख श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं. जबकि महाकुंभ अभी 26 फरवरी तक चलेगा. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही कि 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगा.

बसंत पंचमी स्नान पर प्रशासन अलर्ट
मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ की घटना के बाद शासन प्रशासन अलर्ट हो गया है. 2 फरवरी को बसंत पंचमी स्नान पर्व पर भी श्रद्धालुओं का जनसैलाब महाकुंभ में पहुंचने की उम्मीद है. ऐसे में भविष्य में किसी अनहोनी को होने से रोकने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को संगम नोज और गंगा के घाटों का निरीक्षण किया. इससे पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने महाकुंभ में स्नान किया.

यूपी सरकार ने बसंत पंचमी पर होने वाले अमृत स्नान से पहले महाकुंभ के प्रबंधन और प्रबंधकों को बदल दिया. महाकुंभ में आवाजाही के रास्तों को बांट दिया गया है, इसके अलावा अनावश्यक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. नए प्रबंधन में चार एसएसपी और एसपी रैंक तीन अतिरिक्त अधिकारियों की नियुक्ति की गई है.

ये भी पढ़ें: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बोले- धीरेंद्र शास्त्री अगर दिख जाएं तो लोग उन्हें...

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget