एक्सप्लोरर

Magh Mela Fire: प्रयागराज के माघ मेले में लगी आग, सिलेंडर लीकेज के बाद हुआ धमाका, हादसे में कई श्रद्धालु झुलसे

Prayagraj Fire: इस हादसे के बाद झुलसे हुए श्रद्धालुओं को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया हैं और हादसे में टेंट, फर्नीचर भी जलकर राख हो गए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने पर पहुंची.

Prayagraj Magh Mela Fire: प्रयागराज के माघ मेले में बड़ा हादसा हुआ हैं, यहां पर सिलेंडर फटने से आग लगी है. माघ मेले में तुलसी मार्ग पर भारद्वाज महोत्सव के पंडाल में सिलेंडर लीकेज के बाद वॉल फटने से हादसा हुआ है. इस आग में 5 श्रद्धालु झुलसे हैं और एक महिला की हालत गंभीर हैं. वहीं झुलसे हुए श्रद्धालुओं को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया हैं और हादसे में टेंट, फर्नीचर भी जलकर राख हो गए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया.

वहीं पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. आग लगने से मेले में अफरा-तफरी मच गई, अचला सप्तमी और शनिवार का दिन होने की वजह से मेले में काफी भीड़ रही. इसके साथ ही हादसे की वजह से मेले में जाने वाले हर रास्तों पर लंबा जाम लगा है.

वहीं इस मामले पर एसएसपी माघ मेला डॉ राजीव नारायण मिश्र ने मीडिया से बातचीत में बताया कि यहां पर भंडारे का कार्यक्रम था. इस दौरान खाना बनाते वक्त सिलेंडर में कुछ लीकेज हुआ और सिलेंडर का जो पाइप है वहां पर आग लगी. इसकी वजह से जो लोग भोजन प्रसाद बना रहे थें, उनके हाथ झुलस गए हैं. घटना के बाद उनको तत्काल उपचार के लिए भेज दिया गया है और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया. हालांकि खाना बनाते वक्त जो एक दम सिलेंडर के पास में थें, उन लोगों के हाथ झुलसने की वजह से वो उपचाराधीन हैं.

एसपी ने कहा कि ये जो पूरा माघ मेला क्षेत्र है ये अस्थाई चीजों से बना हुआ है. घास-फूस लकड़ी इन चीजों का प्रयोग होता है, फुआल का प्रयोग होता है जो कि ज्वलनशील पदार्थ हैं. क्योंकि हम लोगों ने यहां पर 14 फायर स्टेशन की स्थापना की है तत्काल प्रतिक्रिया हुई और जो आग थी उस पर काबू पा लिया गया.

Fatehpur Crime News: बेटी से अवैध संबंध के शक में पिता ने युवक को उतारा मौत के घाट, शव को ऐसे लगाया ठिकाने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार में खेल क्रांति! वाराणसी में आकार ले रहा विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम
योगी सरकार में खेल क्रांति! वाराणसी में आकार ले रहा विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम
यूपी के लाखों शिक्षकों-कर्मचारियों को तोहफा, योगी सरकार देगी 1 करोड़ तक का बीमा कवर
यूपी के लाखों शिक्षकों-कर्मचारियों को तोहफा, योगी सरकार देगी 1 करोड़ तक का बीमा कवर
योगी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई अब थ्री-मेंबर बेंच करेगी
योगी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई अब थ्री-मेंबर बेंच करेगी
'अब तो पूरा देश जान गया है...', राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले अखिलेश यादव
'अब तो पूरा देश जान गया है...', राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget