एक्सप्लोरर

Magh Mela 2024: माघ पूर्णिमा पर संगम नगरी में उमड़ा जनसैलाब, कल्पवास पूरा कर घरों को लौट रहे हैं लाखों श्रद्धालु

Magh Mela 2024: योगी सरकार इस बार के माघ मेले को महाकुंभ के रिहर्सल के तौर पर आयोजित कर रही है, श्रद्धालु यहां किए गए इंतजामों से बेहद खुश नजर आए.

Prayagraj Magh Mela 2024: माघी पूर्णिमा का पर्व आज संगम नगरी प्रयागराज में भी पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. इस मौके पर प्रयागराज के माघ मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु यहां गंगा की गोद में आस्था की डुबकी लगाने के साथ ही पूजा अर्चना व दान पुण्य भी कर रहे हैं. ग्रहों और नक्षत्रों के खास संयोग के चलते इस बार की माघी पूर्णिमा का महत्व कई गुना ज्यादा फलदायक है. श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर रेलवे जहां एक दर्जन स्पेशल ट्रेनें चल रहा है तो वहीं रोडवेज ने भी तीन सौ के करीब अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है.

माघी पूर्णिमा के साथ ही माघ मेले में पिछले एक महीने से चल रहे कल्पवास की भी पूर्णाहुति हो गई है. कल्पवास करने वाले हजारों श्रद्धालुओं को जहां परिवार के लोगों के बीच घर वापस जाने की खुशी हो रही है तो वही उन्हें गंगा मैया का साथ और संतों का सानिध्य छूटने का मलाल भी हो रहा है. श्रद्धालुओं के लिए यह पल भावुक कर देने वाला है. माघी पूर्णिमा माघ मेले का छठा स्नान पर्व है. मेले का औपचारिक समापन 8 मार्च को महाशिवरात्रि पर होगा. मेले में सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं. बड़े अधिकारी खुद ही आस्था के इस मेले में कैंप किए हुए हैं.

Rajya Sabha Election में वोटिंग से पहले अखिलेश यादव ने खुद संभाला मोर्चा, सपा विधायकों की बैठक, तैयार होगी रणनीति

संगम नगरी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
खुशगवार मौसम और बेहतरीन इंतजामों के चलते माघी पूर्णिमा के मौके पर संगम पर श्रद्धालुओं की ज़बरदस्त भीड़ उमड़ी हुई है. संगम समेत कई घाटों पर तो इतनी भीड़ उमड़ी हुई है कि कहीं तिल रखने तक की जगह नहीं बची है. सुबह आठ बजे तक बारह लाख से ज्यादा श्रद्धालु त्रिवेणी की धारा में आस्था की डुबकी लगा चुके थे.

ज्यादातर श्रद्धालु यहां योगी सरकार द्वारा किए गए इंतजामों से बेहद खुश हैं और उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. यूपी की योगी सरकार इस बार के माघ मेले को महाकुंभ के रिहर्सल के तौर पर आयोजित कर रही है इस वजह से सुविधाओं में खासी बढ़ोतरी की गई है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
अतीक के बेटे अबान के 3 दोस्तों की कैसी है हालत, जानें डॉक्टर ने क्या बताया?
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
13 जुलाई को उद्घाटन, 24 दिन में 80 गड्ढे! लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल
Xप्लेन: UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम
UP में 10% ब्राह्मणों को लुभाने की जुगत में क्यों BJP-सपा? 'पंडित' कितने अहम

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget