एक्सप्लोरर

पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या का खुलासा, अवैध संबंध के चलते हुआ था मर्डर

UP News: प्रयागराज पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणधीर यादव अपहरण-हत्याकांड का खुलासा कर दिया है, पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक महिला से अवैध संबंध के कारण पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणधीर यादव का अपहरण कर हत्या किए जाने की घटना का पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा किया. पुलिस उपायुक्त (गंगा नगर) कुलदीप गुनावत ने बताया कि नवाबगंज थाना अंतर्गत हथिगहां मोहम्मदपुर गांव निवासी रणधीर यादव (40) की पत्नी बबली यादव ने 23 अगस्त को तहरीर देकर बताया था कि उनके पति 22 अगस्त की शाम अपनी एसयूवी से अकेले कहीं चले गए और वापस नहीं आए. इस संबंध में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी.

उन्होंने बताया कि इसी बीच रणधीर की एसयूवी चित्रकूट में मिलने की सूचना प्राप्त हुई. इसके बाद बबली यादव ने 25 अगस्त को उदय यादव और राम सिंह यादव द्वारा अपने पति का अपहरण किए जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया. कुलदीप गुनावत ने बताया कि राम सिंह यादव को गिरफ्तार कर जब उससे पूछताछ की गई. पूछताछ में उसने बताया कि रणधीर यादव और उदय यादव के बीच गहरी दोस्ती थी. रणधीर यादव का उदय यादव की पत्नी अंजली यादव से पिछले कई वर्षों से अवैध संबंध था.

उदय ने रणधीर और पत्नी अंजली को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

राम सिंह यादव ने पुलिस को बताया कि करीब दो महीने पहले उदय यादव अपनी पत्नी अंजली और रणधीर के साथ नैनीताल घूमने गए थे और अंजली के कहने पर होटल में एक ही कमरा लिया था. उदय ने अपनी पत्नी अंजली और रणधीर को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था.

राम सिंह यादव के मुताबिक, नैनीताल से वापस आने के बाद उदय यादव की पत्नी अंजली अपने मायके उमरपुर नींवा धूमनगंज चली गयी थी और वहां भी अंजली रणधीर से लगातार बात करती रहती थी. 11 जुलाई, 2025 को अंजली यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गयी थी जिसका पोस्टमार्टम अंजली के परिजनों और उदय द्वारा नहीं कराया गया था.

भाई व सास के साथ मिलकर उदय ने बनाया हत्या का प्लान

उसने बताया कि इस घटना के बाद समाज में शर्मिंदगी के कारण उदय ने अपने भाई विजय यादव और अपनी सास लीला यादव के साथ मिलकर रणधीर से बदला लेने की योजना बनायी और 22 अगस्त को योजनाबद्ध तरीके से रामसिंह ने रणधीर को काफी शराब पिलाई और उदय, विजय और विजय के नौकर सुजीत श्रीवास्तव के साथ मिलकर रणधीर को गाड़ी में बिठाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.

पुलिस उपायुक्त (गंगा नगर) ने बताया कि हत्या की घटना छिपाने के लिए रणधीर के शव को थाना पूरामुफ्ती अंतर्गत रेल की पटरी पर रख दिया जिससे शव के ट्रेन से कटकर क्षत-विक्षत होने पर उसकी शिनाख्त ना हो सके. वहीं, रणधीर की गाड़ी चित्रकूट में छोड़ आए.

पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि पूरामुफ्ती थाना से संपर्क करने पर ज्ञात हुआ कि 23 अगस्त को एक अज्ञात शव मौके पर मिला था. पुलिस ने रणधीर के पिता से शव की पुष्टि कराई. कुलदीप गुनावत ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में राम सिंह यादव के साथ ही अंजली की मां लीला यादव को गिरफ्तार किया है. बाकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया
हापुड़ में पत्रकार की संदिग्ध मौत, दबंगों पर पीटने का आरोप, केस दर्ज
हापुड़ में पत्रकार की संदिग्ध मौत, दबंगों पर पीटने का आरोप, केस दर्ज
'AI बेस्ड सीसीटीवी और इलेक्ट्रिक फेंसिंग', योगी सरकार ने जेलों को बनाया अभेद्य
'AI बेस्ड सीसीटीवी और इलेक्ट्रिक फेंसिंग', योगी सरकार ने जेलों को बनाया अभेद्य

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget