एक्सप्लोरर

Prayagraj News: प्रयागराज के अस्पताल में 32 स्टाफ का काम कर रहा अकेला ड्राइवर, वीडियो वायरल होने पर चला पता

प्रयागराज के सरकारी अस्पताल में पांच एम्बुलेंस हैं लेकिन इसको चलाने के लिए केवल एक ही ड्राइवर है और वह भी रिटायर होने वाला है.

UP News: संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) के जिस सरकारी अस्पताल से शव वाहन न मिलने पर पिता द्वारा 10 साल के बच्चे का शव कंधे पर रखकर ले जाने का मामला सुर्ख़ियों में है, उस अस्पताल को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. मेडिकल कॉलेज (Medical College) द्वारा संचालित इस सरकारी अस्पताल में चार एम्बुलेंस और एक शव वाहन हैं, लेकिन इन पांच वाहनों को चलाने के लिए ड्राइवर सिर्फ एक ही है. नियम के मुताबिक़ इन पांच वाहनों पर कम से कम सोलह ड्राइवर और इतने ही हेल्पर होने चाहिए, लेकिन यहां 32 लोगों का काम सिर्फ एक ड्राइवर से ही लिया जा रहा है. 

स्टाफ की कमी से जूझ रहा है अस्पताल

बताया जा रहा है कि यही वजह है कि अस्पताल से इक्का-दुक्का रसूखदार लोगों को छोड़कर किसी को भी न तो एम्बुलेंस मिल पाती है और न ही शव वाहन. ऐसे में लोगों को या तो प्राइवेट एम्बुलेंस वालों को मुंहमांगा पैसा देना पड़ता है या फिर लाचार सिस्टम के सामने घुटने टेककर अपनों का शव कंधे पर रखकर ले जाने को मजबूर होना पड़ता है. फिलहाल इस बारे में जब हमने अस्पताल के ज़िम्मेदार लोगों से बात की तो उन्होंने इसकी पुष्टि की, लेकिन साथ ही यह सफाई भी दी कि ड्राइवरों और हेल्परों की नियुक्ति के लिए प्रस्ताव भेजा गया है. मंज़ूरी मिलने पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. 

अस्पताल का एकमात्र ड्राइवर भी जल्द हो जाएगा रिटायर

 भर्तियों को लेकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन कितना गंभीर है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अकेला ड्राइवर पिछले आठ महीने से बीमार सिस्टम की गाड़ी को अकेले ही धक्का दे रहा है. वैसे पिछले कई सालों से यहां की एम्बुलेंस और शव वाहन दो ड्राइवरों के सहारे ही चल रहे थे. पिछले साल दिसंबर महीने से एक ड्राइवर के रिटायर होने के बाद पूरा बोझ इकलौते बचे राजाराम दुबे के कंधे पर आ गया. अकेले ड्राइवर राजाराम को पूरे वक़्त काम करना पड़ता है और इससे उनकी ज़िंदगी नरक जैसी हो गई है. कब किसी साहब का फोन आ जाए, इसको लेकर राजाराम हमेशा टेंशन में रहते हैं. वैसे उनके रिटायरमेंट में भी अब सिर्फ एक साल का ही वक़्त बचा है.

UP News: गन्ने की खेती बढ़ाने के लिए पंचामृत योजना की शुरुआत, किसानों की आय में ऐसे होगा इजाफा

एम्बुलेंस के लिए परेशान दिखे मरीज

अस्पताल परिसर में चल रहे जिला प्रशासन के पोस्टमार्टम हाउस के बाहर रियाज़ और सिराज के साथ ही कई लोग मिले जो शव वाहन या फिर एम्बुलेंस को लेकर परेशान नज़र आए. शव वाहन न मिलने से रियाज़ को अपने करीबी रिश्तेदार का शव ले जाने के लिए बैटरी रिक्शा मंगाना पड़ा था, जबकि बेहद गरीब परिवार के सिराज पांच किलोमीटर की दूरी के लिए 900 रुपये में प्राइवेट एम्बुलेंस लेने को मजबूर नज़र आए. वैसे आरोप यह भी है कि अस्पताल प्रशासन प्राइवेट एम्बुलेंस संचालकों से मिलने वाले कमीशन के फेर में ही सरकारी एम्बुलेंसों और शव वाहन को सिर्फ शो पीस बनाए हुए है. अस्पताल परिसर में जगह-जगह प्राइवेट एम्बुलेंस खड़े रहते हैं. यह मनमाने तरीके से लोगों से पैसे वसूलती हैं. अस्पताल के चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अजय सक्सेना के मुताबिक़ ड्राइवरों की कमी से दिक्कतें हो रही हैं. इसे जल्द ही दूर करने की कोशिश की जाएगी.

UP SI Recruitment 2020-21: यूपी एसआई भर्ती में धांधली के खिलाफ इलाहाबाद HC में याचिका, कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget