एक्सप्लोरर

UP: प्रयागराज में मशहूर कोचिंग संचालक से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर दी जलाने की धमकी

UP News: प्रयागराज में कोचिंग संचालक विवेक कुमार का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से कुछ लोग उनके संस्थान में आते हैं और लाखों रुपये के रंगदारी मांगने के साथ ही जान से मारने की धमकी देते हैं.

UP Latest News: संगम नगरी प्रयागराज में एक कोचिंग संचालक से एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने, नहीं देने पर जान से मारने और संस्थान को पेट्रोल डालकर जलाने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. कोचिंग संचालक की शिकायत पर शहर के जार्जटाउन थाने में चार नामजद और पंद्रह से बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है. अज्ञात आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के जरिए की जा रही है.

यह घटना प्रयागराज के बालसन चौराहे के पास स्थित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले एक कोचिंग संस्थान की है. कोचिंग संचालक विवेक कुमार का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से कुछ लोग उनके संस्थान में आते हैं और लाखों रुपये के रंगदारी मांगने के साथ ही जान से मारने की धमकी देते हैं. पहले भी पचास लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी. 

कोचिंग संचालक से एक करोड़ की रंगदारी
एफआईआर के मुताबिक दस सितंबर को शाम करीब सवा छह बजे बीस की संख्या में लोग कोचिंग संस्थान पहुंचे. यहां संचालक विवेक कुमार से मुलाकात की और उनसे कहा कि कई बार कहने के बावजूद उन्होंने पचास लाख रुपये की रंगदारी नहीं दी. इसके बदले अब एक करोड़ रूपये की रंगदारी देनी होगी. हफ्ते भर में रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी. एक युवक ने डंडे से हमला करने की कोशिश की और साथ ही पेट्रोल डालकर संस्थान को जलाने की भी धमकी दी.

संचालक विवेक कुमार की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ  बीएनएस की धारा  191(2), 131, 308 (4), 352 और 351 (3) के तहत केस दर्ज किया गया है. युवकों के कोचिंग संस्थान पहुंचने का सीसीटीवी वीडियो भी पुलिस को सौंपा गया है. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है.

कोचिंग संचालक विवेक कुमार और ऑफिस इंचार्ज प्रिया का आरोप है कि लगातार हो रही इस घटना से कोचिंग में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स बेहद डरे हुए हैं. आरोपी इतने दबंग किस्म के हैं कि धमकी के बाद पहुंची पुलिस से भी उलझे रहे. आरोप है कि मंगलवार को हुई इस घटना से डरकर तमाम स्टूडेंट आज बुधवार को पढ़ाई के लिए कोचिंग नहीं पहुंचे. कोचिंग संचालक विवेक यूपी के बुलंदशहर के रहने वाले हैं.

चंद्रशेखर आजाद का रॉकस्टार जैसा स्वागत, दिल्ली महारैली का हरियाणा और यूपी उपचुनाव पर दिखेगा असर!

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी में औवैसी से गठबंधन करेंगे अखिलेश यादव? साफ कर दी तस्वीर
यूपी में औवैसी से गठबंधन करेंगे अखिलेश यादव? साफ कर दी तस्वीर
UP चुनाव: अखिलेश यादव के बदले सुर! कांग्रेस से गठबंधन पर संशय?
UP चुनाव: अखिलेश यादव के बदले सुर! कांग्रेस से गठबंधन पर संशय?
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के चलते बदले गए रास्ते, एडवाइजरी जारी
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के चलते बदले गए रास्ते, एडवाइजरी जारी

वीडियोज

Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget