एक्सप्लोरर

Prayagraj Double Murder: बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी सास और ननद की हत्या, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Prayagraj Police: प्रयागराज में डबल मर्डर केस को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने हत्याकांड में आरोपी बहू समेत तीन को गिरफ्तार किया है.

Double Murder in Prayagraj: प्रयागराज के इंड्रस्ट्रियल इलाके के एक घर में हुई मां-बेटी की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. पुलिस ने इस मामले में महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने डबल मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक, घर की बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सास और ननद का कत्ल कराया था. मामले में तीसरा आरोपी कातिल बहू का रिश्तेदार है.

एसपी ने इस घटना का खुलासा करते हुए अहम जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि घर के मुखिया बजरंग बहादुर पटेल ने अपने बेटे चंद्रशेखर की शादी करीब 8 साल पहले सलोनी के साथ की थी. चंद्रशेखर और सलोनी की एक बेटी अंशिका है, जो अभी सात साल की है. चार साल पहले पति चंद्रशेखर की मौत के बाद ससुरालवालों से झगड़ा होने पर सलोनी घर छोड़कर चली गई थी और किसी दूसरे के साथ रहने लगी थी. वह अपनी बेटी अंशिका को भी साथ ले जाना चाहती थी, लेकिन ससुराल वालों ने न तो बच्ची अंशिका को उसके साथ जाने दिया और न ही कभी उससे मिलने देते थे. 

सलोनी पहले बेटी अंशिका से फोन पर बात कर लेती थी, लेकिन बाद में ससुराल वालों ने उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया. तिलमिलाई सलोनी ने ससुरालवालों को सबक सिखाने का फैसला किया. इस काम में उसने अपने प्रेमी शोभनाथ की मदद ली. ससुराल के गांव में कोई पहचान न सके, इसलिए वारदात के लिए के समय सलोनी ने मर्दों की तरह पैंट शर्ट पहनी. 

इस तरह दिया वारदात को अंजाम
12 अक्टूबर की रात सलोनी और शोभनाथ दोनों छत के रास्ते से ससुराल पहुंचे और सास-ससुर व ननद तनु पर धारदार हथियार से हमला किया. तीनों को मरा समझकर इन लोगों ने घर के सामान को बिखेर दिया जिससे मामला लूट का लगे. सलोनी ने अपनी बेटी अंशिका को वहीं छोड़ दिया था. उसे लगा कि ससुराल के सभी लोगों की मौत के बाद वह अपनी बेटी को हासिल कर लेगी. वारदात के बाद से शोभनाथ फरार हो गया था. पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाली बहू सलोनी और क़त्ल के बाद खून सने कपड़े व हथियार छिपाने में मदद करने के आरोपी उसके रिश्तेदार अशोक को गिरफ्तार कर लिया है. सलोनी के बयान के आधार पर वारदात में शामिल शोभनाथ को भी पकड़ लिया गया है. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किये गए चापड़ व दूसरे हथियारों को बरामद किये जाने का भी दावा है.

ये भी पढ़ें:

Union Minister Arjun Meghwal: बरेली पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का बयान, कहा- महंगाई नियंत्रण में है

कोरोना से मरने वाले लोगों के परिवार का सहारा बनेगी यूपी सरकार, देगी आर्थिक सहायता

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा', अंबेडकरनगर में बोले CM योगी
'यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा', अंबेडकरनगर में बोले CM योगी
Exclusive: ‘403 सीटों पर लड़ेंगे, कहीं नल तो कहीं कमल', RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा
Exclusive: ‘403 सीटों पर लड़ेंगे, कहीं नल तो कहीं कमल', RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा
Mahoba News: महोबा में E-Scooty शोरूम में लगी आग, 20 स्कूटी जलीं; लाखों का नुकसान
महोबा में E-Scooty शोरूम में लगी आग, 20 स्कूटी जलीं; लाखों का नुकसान
पंत की जमीन वाली गुहार पर CM धामी ने दिया जवाब, कहा- 'आप उत्तराखंड के...'
पंत की जमीन वाली गुहार पर CM धामी ने दिया जवाब, कहा- 'आप उत्तराखंड के...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget